फतेहपुर:भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला...जमकर हुई नारेबाजी..!
On
उन्नाव रेप मामले को लेकर रविवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फतेहपुर:उन्नाव रेप(Unnao news) मामले में पीड़िता की जिंदा जलाकर हुई हत्या के बाद से पूरे देश में गुस्से का माहौल है।विपक्षी दल लगातार राज्य की योगी सरकार को महिला सुरक्षा पर घेरे हुए हैं।जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।शनिवार को लखनऊ में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी।रविवार को ज़िले में कांग्रेसियों ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज औऱ उन्नाव मामले को लेकर शहर के डीएम चौराहे पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।(Fatehpur latest news)
ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस:रेप पीड़िता के साथ क्या है एक आरोपी का शादी कनेक्शन..!

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया और जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।इन सबके बीच चौराहे पर मौजूद भारी पुलिस बल केवल तमाशबीन बना रहा।
Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
