Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Swami Prasad Maurya Controversy : स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर की विवादित टिप्पणी इस बार भगवान लक्ष्मण को लेकर कही ये बात

Swami Prasad Maurya Controversy : स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर की विवादित टिप्पणी इस बार भगवान लक्ष्मण को लेकर कही ये बात
लखनऊ के नाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान : फोटो प्रतीकात्मक

रामचरित मानस से शुरु हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी कर मामले को नया मोड़ दे दिया है. इस बार उन्होंने लखनऊ का नाम बदलने को लेकर टिप्पणी की है.

Swami Prasad Maurya News : सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू धर्म पर लगातार विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. रामचरित मानस से शुरु हुआ सिलसिला भगवान लक्ष्मण तक पहुँच गया है. दरअसल लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की मांग चल रही है. गौरतलब है कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ का नाम लखनपुर या लक्ष्मणपुर करने की मांग की है.

इसी पर स्वामी प्रसाद ने टिप्पणी की है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'नाम बदलना बच्चों के घरौंदे का खेल नहीं है.' कपोल कल्पना करना और मुंगेरीलाल के सपने देखना है यह सब. जब भी कोई चुनाव नजदीक आता है, तो बीजेपी के लोग इसी तरह बेलगाम होकर अनाप-शनाप मांग रखते हैं. झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश करते हैं."

उन्होंने आगे कहा कि यह लखनऊ गंगा जमुनी तहजीब का केंद्र है. लखनऊ हमारी संस्कृति की विरासत है. उन आक्रमणकारियों से लक्ष्मण का क्या वास्ता? वह कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे. लक्ष्मण कहीं फ्रीडम फाइटर में कहीं दिखाई पड़े थे क्या, मौर्य ने आगे कहा कि "पासी समाज की महिला वीरांगना देवी के नाम पर क्यों नहीं रख देते लखनऊ का नाम? लाखन पासी लखनऊ के राजा थे. उनके नाम पर रख दें. नाम बदलना बच्चों के घरौंदे का खेल नहीं है."

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us