Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:अमर सिंह ने अमिताभ,ऐश्वर्या और जया बच्चन पर की विवादित टिप्पणी...जुम्मा और चुम्मा को लेकर जारी किया वीडियो!

राजनीति:अमर सिंह ने अमिताभ,ऐश्वर्या और जया बच्चन पर की विवादित टिप्पणी...जुम्मा और चुम्मा को लेकर जारी किया वीडियो!
फ़ाइल फ़ोटो

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के बागी नेता अमर सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं।इस बार उन्होंने बच्चन परिवार पर निशाना साधते हुए विवादित वीडियो जारी किया है।पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

लखनऊ:अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के बागी नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह एक बार फ़िर अपने एक विवादित वीडियो को लेकर चर्चा में है।इस बार उनके निशाने पर बच्चन परिवार रहा है।
दरअसल कभी बच्चन परिवार के क़रीबी रहे अमर सिंह समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद अमर सिंह की बच्चन परिवार से भी दूरियां हो गई हैं।और वह लगातार अमिताभ और उनकी पत्नी व राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर निशाना साधते रहते हैं लेक़िन इस बार तो उन्होंने पूरे ऐश्वर्या राय सहित पूरे बच्चन परिवार को ही निशाने में ले लिया है।

ये भी पढ़े-आज़म खान का सदन के अंदर अमर्यादित बयान..महिला स्पीकर की नज़रों को लेकर कहा कुछ ऐसा कि..हो गया हंगामा!

दरअसल अमर सिंह ने अपने फेसबुक एकॉउंट से एक वीडियो जारी करते हुए बच्चन परिवार को कई तरह की सलाह दे डाली।

क्या कहा अमर सिंह ने..?

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अमर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अमर सिंह कह रहे हैं, 'एक अजीब माहौल देश में है। कल राज्यसभा में मेरी पुरानी साथी जो अब साथी नहीं हैं। महिलाओं के बारे में बड़ी पीड़ा से बोल रही थीं। कह रही थीं कि तकनीकी आंदोलन को आप नहीं रोक सकते हैं। पोर्नोग्राफी या चलचित्रों के गंदे परिदृश्य अगर आप टीवी में देखते हैं तो रिमोट आपके हाथ में है। रिमोट दबा दीजिए सब ठीक हो जाएगा। ये भी उन्होंने कहा कि मेरी भी बेटी है।'
अमर सिंह ने आगे कहा, 'तो कम से कम आप मां हैं, पत्नी हैं। मां और पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है। आप अपनी पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे न करें। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जाए तो न करें। आप अपनी पुत्रवधू को क्यों नहीं कहतीं कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में जो परिदृ्श्य उन्होंने किए हैं वो न करें। आप क्यों नहीं सलाह देतीं कि वो लो शुरू हो गई अब प्यार की दांस्ता अब न करें। 
'आप अपने बेटे अभिषेक को क्यों नहीं कहते कि वो ऐसा दृश्य न करें धूम में जिस्मे नायिका लगभग नग्न हो जाती है। उन दृश्यों को देखकर युवा मानस पटल पर क्या अच्छा प्रभाव पड़ेगा, बड़ी अच्छी संस्कृति पड़ेगी।'
'महिला होने के नाते आप भाषण दे रही हैं सदन में, तो अब गूंगी और बहरी रह गई हैं। पहले अपने घर में सुधार कीजिए। समाज में जो ये विकृति है उसमें पूरी सिनेमा जगत की भूमिका है। अगर रोमांस दिखाना है तो देवदास में दिलीप कुमार, बिमल राय ने अपनी आंखों से प्यार दिखा दिया था। उसके लिए नग्न-नग्न दृश्य, रपट जइयो और लिपट जइयो करने की जरूरत नहीं पड़ी थी।
अमर सिंह ने अंत में कहा, 'कपड़े पहनकर भी मधुबाला और दिलीप कुमार ने रोमांस किया है। इसके लिए कपड़े उतारने की जरूरत नहीं। इसके बाद भी आप भाषण देती हैं और गधे की तरह हम सदन में बैठकर सुनते हैं। क्योंकि आप को महिला होने का नाम है क्योंकि आप तथाकथित सदी के महानायक की पत्नी हैं।'

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us