Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Pakistan War Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी ! क्या भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव 2025 के महायुद्ध की ओर इशारा है?

2025 के युद्ध को लेकर बाबा वेंगा की क्या थी भविष्यवाणी: Image Credit Original Source

Baba Vanga Prediction War

भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार दोनों देशों की ओर से हमले हो रहे हैं. इसी बीच भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2025 में विश्व युद्ध की भविष्यवाणी चर्चा में है. वेंगा ने मानवता के पतन की चेतावनी दी थी. दुनिया पहले ही दो युद्ध झेल रही है, तीसरे की आशंका गहराती जा रही है.

India Pakistan War Baba Vanga Prediction: पहाड़ी वादियों में हुई गोलीबारी और उसके बाद उपजा तनाव एक बार फिर भारत और पाकिस्तान को जंग के मुहाने पर ले आया है. वहीं, दुनिया की जानी-मानी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणी अब नए सिरे से चर्चा में है.

उन्होंने चेतावनी दी थी कि वर्ष 2025 में एक भीषण युद्ध होगा, जो यूरोप ही नहीं, पूरी दुनिया को हिला देगा. इस समय रूस-यूक्रेन और गाजा में जारी युद्धों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव विश्व को तीसरे युद्ध की दहलीज पर खड़ा करता दिख रहा है.

पहलगाम आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों में फिर घोला जहर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. इस हमले में निर्दोष तीर्थयात्रियों और सुरक्षाबलों की शहादत ने देश को झकझोर कर रख दिया. भारत ने हमले के पीछे पाकिस्तानी साजिश का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor) के बाद सुरक्षा बलों की मुहिम और कड़ी हो गई है, जबकि पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया में कड़े बयान सामने आए हैं. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नई-नई पाबंदियों का ऐलान किया है, जिससे राजनयिक और व्यावसायिक संबंध और अधिक बिगड़ते जा रहे हैं.

Read More: Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल

क्या बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी सच होने जा रही है?

बल्गारिया की दिव्यदर्शी महिला बाबा वेंगा, जिन्हें 'बाल्कन की नॉस्ट्राडेमस' भी कहा जाता है, ने वर्षों पहले 2025 को लेकर एक खतरनाक भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था कि इस वर्ष एक ऐसा युद्ध शुरू होगा जो यूरोप की नींव को हिला देगा और मानवता के पतन की शुरुआत हो सकती है.

Read More: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल

खास बात यह है कि बाबा वेंगा ने किसी देश का नाम नहीं लिया था, लेकिन मौजूदा हालात और युद्धों की श्रृंखला उनकी उस भविष्यवाणी की ओर इशारा करती नजर आ रही है. खासकर भारत और पाकिस्तान जैसे परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध की आशंका वैश्विक चिंता का कारण बन रही है.

Read More: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 6 जुलाई 2026: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर ! इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

बाबा वेंगा कौन थीं और क्यों उनकी भविष्यवाणियों पर विश्वास किया जाता है?

1911 में बुल्गारिया में जन्मी वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा, जिन्हें दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है, ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी. लेकिन इसके बाद उन्होंने दावा किया कि उन्हें भविष्य देखने की शक्ति प्राप्त हो गई है.

उन्होंने अपनी मृत्यु (1996) से पहले कई भविष्यवाणियाँ कीं, जिनमें 2004 की सुनामी, 9/11 का आतंकी हमला, और 2019 की कोरोना महामारी शामिल हैं—जो बाद में सच साबित हुईं. उनके अनुयायी मानते हैं कि बाबा वेंगा की लगभग 85% भविष्यवाणियां सटीक रही हैं.

2025 में भयंकर जंग और मानवता के पतन की आशंका

बाबा वेंगा की सबसे चर्चित और डरावनी भविष्यवाणियों में से एक 2025 में विश्व युद्ध को लेकर की गई बात है. उनके अनुसार, इस साल एक ऐसा महासंग्राम होगा जो मानव सभ्यता की बुनियाद को ही हिला देगा. यह युद्ध केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन को तोड़ देगा.

वेंगा ने यह भी कहा था कि 2025 से मानवता के पतन की शुरुआत होगी, जिसका प्रमुख कारण युद्ध ही होगा. मौजूदा दौर में जब रूस-यूक्रेन और गाजा में लगातार युद्ध जारी हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है, तो यह भविष्यवाणी और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गई है.

दुनिया चिंतित, लेकिन युद्ध की आहटें तेज़

संयुक्त राष्ट्र महासचिव सहित दुनिया के तमाम नेता भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं. लेकिन हालात अब कूटनीतिक दायरों से निकलकर जंग की ओर बढ़ते प्रतीत हो रहे हैं.

हालांकि दोनों देशों ने युद्ध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सीमाओं पर गतिविधियों और बयानों की तल्खी देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर स्थिति नहीं संभली तो दुनिया एक और युद्ध की त्रासदी देख सकती है. भारत ने साफ कहा है कि अगर पाकिस्तान कोई हमला करता है तो उसका जवाब इस बार पहले से ज्यादा कड़ा होगा

(ये ख़बर एक प्रिडिक्शन मात्र है इसके लिए युगान्तर प्रवाह उत्तरदाई नहीं है)

08 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

India Pakistan War Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी ! क्या भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव 2025 के महायुद्ध की ओर इशारा है?

Baba Vanga Prediction War

India Pakistan War Baba Vanga Prediction: पहाड़ी वादियों में हुई गोलीबारी और उसके बाद उपजा तनाव एक बार फिर भारत और पाकिस्तान को जंग के मुहाने पर ले आया है. वहीं, दुनिया की जानी-मानी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणी अब नए सिरे से चर्चा में है.

उन्होंने चेतावनी दी थी कि वर्ष 2025 में एक भीषण युद्ध होगा, जो यूरोप ही नहीं, पूरी दुनिया को हिला देगा. इस समय रूस-यूक्रेन और गाजा में जारी युद्धों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव विश्व को तीसरे युद्ध की दहलीज पर खड़ा करता दिख रहा है.

पहलगाम आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों में फिर घोला जहर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. इस हमले में निर्दोष तीर्थयात्रियों और सुरक्षाबलों की शहादत ने देश को झकझोर कर रख दिया. भारत ने हमले के पीछे पाकिस्तानी साजिश का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor) के बाद सुरक्षा बलों की मुहिम और कड़ी हो गई है, जबकि पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया में कड़े बयान सामने आए हैं. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नई-नई पाबंदियों का ऐलान किया है, जिससे राजनयिक और व्यावसायिक संबंध और अधिक बिगड़ते जा रहे हैं.

क्या बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी सच होने जा रही है?

बल्गारिया की दिव्यदर्शी महिला बाबा वेंगा, जिन्हें 'बाल्कन की नॉस्ट्राडेमस' भी कहा जाता है, ने वर्षों पहले 2025 को लेकर एक खतरनाक भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था कि इस वर्ष एक ऐसा युद्ध शुरू होगा जो यूरोप की नींव को हिला देगा और मानवता के पतन की शुरुआत हो सकती है.

खास बात यह है कि बाबा वेंगा ने किसी देश का नाम नहीं लिया था, लेकिन मौजूदा हालात और युद्धों की श्रृंखला उनकी उस भविष्यवाणी की ओर इशारा करती नजर आ रही है. खासकर भारत और पाकिस्तान जैसे परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध की आशंका वैश्विक चिंता का कारण बन रही है.

बाबा वेंगा कौन थीं और क्यों उनकी भविष्यवाणियों पर विश्वास किया जाता है?

1911 में बुल्गारिया में जन्मी वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा, जिन्हें दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है, ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी. लेकिन इसके बाद उन्होंने दावा किया कि उन्हें भविष्य देखने की शक्ति प्राप्त हो गई है.

उन्होंने अपनी मृत्यु (1996) से पहले कई भविष्यवाणियाँ कीं, जिनमें 2004 की सुनामी, 9/11 का आतंकी हमला, और 2019 की कोरोना महामारी शामिल हैं—जो बाद में सच साबित हुईं. उनके अनुयायी मानते हैं कि बाबा वेंगा की लगभग 85% भविष्यवाणियां सटीक रही हैं.

2025 में भयंकर जंग और मानवता के पतन की आशंका

बाबा वेंगा की सबसे चर्चित और डरावनी भविष्यवाणियों में से एक 2025 में विश्व युद्ध को लेकर की गई बात है. उनके अनुसार, इस साल एक ऐसा महासंग्राम होगा जो मानव सभ्यता की बुनियाद को ही हिला देगा. यह युद्ध केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन को तोड़ देगा.

वेंगा ने यह भी कहा था कि 2025 से मानवता के पतन की शुरुआत होगी, जिसका प्रमुख कारण युद्ध ही होगा. मौजूदा दौर में जब रूस-यूक्रेन और गाजा में लगातार युद्ध जारी हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है, तो यह भविष्यवाणी और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गई है.

दुनिया चिंतित, लेकिन युद्ध की आहटें तेज़

संयुक्त राष्ट्र महासचिव सहित दुनिया के तमाम नेता भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं. लेकिन हालात अब कूटनीतिक दायरों से निकलकर जंग की ओर बढ़ते प्रतीत हो रहे हैं.

हालांकि दोनों देशों ने युद्ध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सीमाओं पर गतिविधियों और बयानों की तल्खी देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर स्थिति नहीं संभली तो दुनिया एक और युद्ध की त्रासदी देख सकती है. भारत ने साफ कहा है कि अगर पाकिस्तान कोई हमला करता है तो उसका जवाब इस बार पहले से ज्यादा कड़ा होगा

(ये ख़बर एक प्रिडिक्शन मात्र है इसके लिए युगान्तर प्रवाह उत्तरदाई नहीं है)

Latest News

सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. जहां सावन सोमवार का विशेष महत्व...
Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Follow Us