Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बड़ी खबर:राजस्थान में कांग्रेस का 'प्लेन' क्रैश होने की कगार पर..खुलकर सामने आ गई 'पायलट' की बगावत..!

बड़ी खबर:राजस्थान में कांग्रेस का 'प्लेन' क्रैश होने की कगार पर..खुलकर सामने आ गई 'पायलट' की बगावत..!
सचिन पायलट फ़ाइल फ़ोटो।साभार-गूगल।

राजस्थान में मौजूदा कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल रही तनातनी खुलकर सामने आ गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी कांग्रेस के लिए सरकार बचाने का संकट गहरा गया है।उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की बग़ावत अब खुलकर सामने आ गई है।सचिन इस वक्त दिल्ली में हैं।जहाँ उन्हें राहुल व सोनिया गाँधी से मुलाक़ात करनी थी।लेक़िन जानकारी मिल रही है कि अब तक पायलट की मुलाक़ात दोनों नेताओं से नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें-UP:फतेहपुर में बुजुर्ग पति पत्नी के घर के अंदर मिले शव..हत्या की आशंका..हुई थी दो शादियां..!

सचिन पालयट ने बगावती तेवर अपना लिया है। उन्होंने कहा कि है कि वो कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल होंगे। सोमवार सुबह 10.30 बजे विधायक दल की बैठक होनी है।

पायलट खेम की ओर से दावा किया जा रहा है कि गहलोत सरकार अल्पमत आ गई है।पायलट ने कहा कि कई निर्दलीय विधायक हमारे साथ हैं।

ये भी पढ़ें-बच्चन परिवार से जुड़ी एक और बुरी ख़बर..!

इधर, रविवार रात सीएम गहलोत ने पार्टी विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठकी की।गहलोत खेमे ने 100 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है।वहीं, बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि वो सचिन पायलट के संपर्क में नहीं है।ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

ये भी पढ़ें-यूपी में लागू हुआ नए तरह का लॉकडाउन..जिसे छोटा पैक कहा जा रहा है..!

मौजूदा घटनाक्रमों को देखकर तो यही लग रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस का प्लेन पायलट की बगावत के चलते क्रैश होने की कगार पर पहुँच गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us