Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IYC Srinivas BV: श्रीनिवास से दिल्ली पुलिस की पूछताछ Congress ने कहा बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है।

IYC Srinivas BV: श्रीनिवास से दिल्ली पुलिस की पूछताछ Congress ने कहा बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है।
श्रीनिवास बीवी (फोटो साभार)ट्विटर

इंडियन यूथ कांग्रेस (Indian Youth Congress)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी (IYS Srinivas BV)से दिल्ली पुलिस की पूछताछ के बाद बवाल हो गया। कांग्रेसी नेताओं ने भाजपाइयों पर करारा तंज कसना शुरू कर दिया। और ट्विटर सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #IStandWithIYC ट्रेंड करने लगा।पढ़ें क्या कहा Congress के दिग्गज नेताओं ने (Delhi Police Quizzes IYC President Srinivas BV Covid Relief Distribution)

IYC Srinivas BV: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम का इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से शुक्रवार को पूछताछ के बाद कांग्रेसी खेमें में बवाल मच गया। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)ने मोदी सरकार पर जमकर वार किया सोशल मीडिया में #IStandWithIYC ट्रेंड करने लगा। (Delhi Police Quizzes IYC President Srinivas BV Covid Relief Distribution)

Rahul Gandhi ने ट्विटर में SrinivasBV का समर्थन करते हुए लिखते हैं कि बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है। वहीं Priyanka Gandhi लिखतीं हैं कि जब हॉस्पिटल बेड, दवाइयों, ऑक्सीजन आदि की कमी से लोगों की जान जा रही है, उस समय चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना अपराध है। मुश्किल समय में मदद करना हमारा धर्म है और यही देश की विचारधारा है। मुझे गर्व है अपने युवा संगठन पर जो दिन- रात इस काम को कर रहा है और करता रहेगा। (Delhi Police Quizzes IYC President Srinivas BV Covid Relief Distribution)

सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुऐ कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

रणदीप सिंह सुरजेवाला कहते हैं कि आज इस देश के हर व्यक्ति को निर्णय करना पड़ेगा कि क्या मुसीबत में ऑक्सीजन पहुंचाना अपराध है, क्या रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने में मरते हुए व्यक्ति की मदद करना अपराध है, क्या दवाई पहुंचाना अपराध है। लगता है नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हां, ये अपराध है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने श्रीनिवास बीवी से फोन पर बात की शुक्रवार दोपहर उनके कार्यालय पहुँची जानकारी के मुताबिक पुलिस ने Shrinivas BV से पूछा कि आप ये सब कैसे करते हो उनका मतलब कोविड 19 में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन और वितरण सामग्री से था। जिसमें कालाबाजारी की शंका से पुलिस कार्यालय पहुँची थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाईकोर्ट ने इस तरह के काम करने वाले सभी नेताओं से सवाल करने को कहा है।(Delhi Police Quizzes IYC President Srinivas BV Covid Relief Distribution)

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us