Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:भाजपा ने मोदी कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्रियों को लोकसभा का टिकट नहीं दिया है..वजह ये बताई जा रही है.!

राजनीति:भाजपा ने मोदी कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्रियों को लोकसभा का टिकट नहीं दिया है..वजह ये बताई जा रही है.!
फोटो साभार गूगल

लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में देखें चुनाव नहीं लड़ रहे मंत्रियों की पूरी सूची साथ ही क्या है टिकट न मिलने की वजह..

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी कैबिनेट में वर्तमान में मंत्री कई बड़े नेता लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं कुछ ने तो खुद से चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है तो कुछ ऐसे भी हैं जिनका टिकट काट दिया गया है।इसके अलावा वर्तमान में कुछ केंद्रीय मंत्री राज्यसभा से सांसद होने के चलते इस बार का चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।

लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे केंद्रीय मंत्री...

इस बार का लोकसभा चुनाव न लड़ रहे केंद्रीय मंत्रियों में सबसे प्रमुख नाम वित्त मंत्री अरुण जेटली का है,आपको बता दे कि साल 2014 में उन्होंने अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन तब उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़े: ख़ाक भी जिस जमीं की पारस है शहर मशहूर यह बनारस है-मोक्ष नगरी में मोदी का मायावी संसार.!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

जिसके चलते भाजपा ने उन्हें इस बार लोकसभा का चुनाव न लड़ाने का फैसला लिया है। इसके अलावा इस सूची में एक और प्रमुख नाम विदिशा लोकसभा सीट से सांसद व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का है।सुषमा के चुनाव न लड़ पाने के पीछे कई लोगों ने भाजपा द्वारा जानबूझकर उनका टिकट काटने की बात कही जा रही है।लेक़िन सुषमा ने इस बारे में कहा है कि उन्होंने खुद से चुनाव न लड़ने का फ़ैसला लिया है।

उमा भारती का भी कटा टिकट...

भाजपा की फ़ायर ब्रांड नेता व मोदी सरकार में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती वर्तमान में झांसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के चरखारी से विधायक थीं।साथ ही उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनका भी टिकट काट दिया है।हालांकि उमा ने टिकट न मिलने पर कहा था कि उन्होंने खुद से इस चुनाव में भाग न लेने का फैसला किया है।

पासवान ने अपनी जगह भाई को उतारा...

बिहार की राजनीति से गहरा ताल्लुक रखने वाले लोजपा प्रमुख व वर्तमान में बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य रामविलास पासवान भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस सीट से राम विलास पासवान के भाई पशुपति पारस चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि इनके बेटे चिराग पासवान जमुई से चुनाव मैदान में हैं। गौरतबल है कि रामविलास की लोकजन शक्ति पार्टी एनडीए का एक घटक दल है साथ ही रामविलास वर्तमान में मोदी कैबिनेट में उपभोक्ता मंत्री हैं।

रक्षामंत्री भी नही लड़ रही हैं चुनाव...

भारत की पहली महिला रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं और उनके कार्यकाल में बहुत समय बचा है। इस कारण निर्मला सीतारमण इस चुनाव में भाग नहीं ले रही हैं।

पीयूष गोयल राज्यसभा में खुश...

भारत सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल वर्तमान में महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने लोकसभा की जगह राज्यसभा में ही रहना पसन्द किया।जिस कारण वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने भी लोकसभा से खुद को किया अलग...

मानव संसाधन और विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाले हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी खुद को लोकसभा चुनाव लड़ने से अलग कर लिया है।वह भी वर्तमान में पीयूष गोयल की तरह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं।

इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्री व मध्यप्रदेश से राज्यसभा धर्मेंद्र प्रधान व स्टील मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी राज्यसभा सदस्य होने के चलते लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us