Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mukul Roy Joins TMC: बीजेपी को लगा बड़ा झटका मुकल राय ने बेटे संग की 'घर वापसी'

Mukul Roy Joins TMC: बीजेपी को लगा बड़ा झटका मुकल राय ने बेटे संग की 'घर वापसी'
TMC में शामिल होने के बाद मुकुल रॉय।

बीजेपी को बंगाल में एक औऱ बड़ा झटका लगा है।मुकुल राय एक बार फ़िर से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में बेटे सहित शामिल हो गए हैं. Mukul roy and his son subhranshu roy joins TMC

Mukul Roy Joins TMC: पश्चिम बंगाल के बड़े नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय ने अपने बेटे शुभ्रांसु राय सहित ममता बनर्जी की टीएमसी में शुक्रवार को वापसी कर ली।वह अब तक बीजेपी में शामिल थे।क़रीब चार साल पहले तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निष्काषित कर दिया था जिसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे।उनके साथ उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।बीजेपी ने सुभ्रांशु को इस बार टिकट भी दिया था, लेकिन वह चुनाव हार गए।mukul roy joins tmc bjp leader mukul roy with his son subhranshu roy joins tmc today

शुक्रवार को मुकुल राय और उनके बेटे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।इस दौरान सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे।

मुकुल राय के पार्टी में शामिल होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी में बहुत ज्यादा शोषण है।वहां लोगों का रहना मुश्किल है।बीजेपी सामान्य लोगों की पार्टी नहीं है। ममता ने कहा कि मुकुल घर का लड़का है। उसकी वापसी हुई है।मेरा मुकुल के साथ कोई मतभेद नहीं है। सीएम ममता ने कहा कि जिन्होंने टीएमसी के साथ गद्दारी की है, उनको पार्टी में नहीं लेंगे।बाकी लोग पार्टी में आ सकते हैं।इस दौरान मुकुल रॉय ने कहा कि मैं बीजेपी छोड़कर TMC में आया हूं, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई बीजेपी में नहीं रहेगा। mukul roy latest news

टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर राय ने मुकुल के टीएमसी में जाने को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 'बीजेपी का ताश के पत्तों की तरह बिखरना तय है।बंगाल मेें यह जल्द  होगा।आज जो हो रहा है यह इसकी शुरुआत है। बाद में बीजेपी छोड़ने वालों की संख्या की गिनती करनी मुश्किल होगी।आओ फिर से दीदी ओ दीदी कहो... बदले में अच्छा जवाब मिलेगा भाई।'

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us