
यूपी:प्रियंका ने दिया भाजपा को तगड़ा झटका..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहू थामेंगी कांग्रेस का हाँथ।
On
यूपी दौरे पर बोट के जरिए यात्रा कर रही प्रियंका गांधी ने भाजपा के घर मे ही बड़ी सेंधमारी करने में कामयाब होती दिख रही हैं.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
लखनऊ: अपने तीन दिवसीय चुनावी यात्रा पर पूर्वाचल के दौरे पर निकली प्रियंका गाँधी ने भाजपा के घर मे ही बड़ी सेंधमारी कर दी है।आपको बता दे कि बोट यात्रा के जरिए वोट बटोरने की कोशिश में लगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज से अपनी यात्रा की शुरुआत की है जो मिर्जापुर भदोही होती हुई बनारस पहुंचेगी,इस बीच ख़बर आ रही है कि बुधवार को प्रियंका गांधी के समक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय कांग्रेस में शामिल होंगी।
एक मीडिया वेबसाइट के अनुसार महेन्द्र नाथ पांडेय के भाई जितेंद्र नाथ पाण्डेय की बहू अमृता पांडेय ने कांग्रेस का दामन थामने का फैसला लिया है।इसी कड़ी में वह मिर्जापुर के चुनार में मंगलवार शाम को प्रियंका से मुलाकात करेंगी दोनों नेताओं के बीच एक मीटिंग भी फिक्स बताई जा रही है।

Tags:
Latest News
11 Sep 2026 12:25:42
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
