Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Arun Govil:भाजपा में शामिल हुए रामायण के राम.!

Arun Govil:भाजपा में शामिल हुए रामायण के राम.!
टीवी पर राम की भूमिका में अरुण गोविल।

एक्टर अरुण गोविल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.नई दिल्ली पार्टी कार्यालय में वह भाजपा में शामिल हुए.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

डेस्क:रामानंद सागर निर्देशित रामायण में राम की भूमिका निभा पूरे देश में प्रसिद्ध हुए एक्टर अरुण गोविल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में पहुँच विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। arun govil news

1980 के दशक में रामानंद सागर के पॉप्युलर टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल प्ले करके वह चर्चा में आए थे। हालांकि लंबे समय तक वह चर्चाओं से परे थे, लेकिन बीते साल कोरोना काल में एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण हुआ था। ऐसे में वह एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए थे। इस नए दौर में जब सोशल मीडिया का उभार हुआ है, तब अरुण गोविल भी एक बार फिर से खासे लोकप्रिय हो गए हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर रामायण सीरियल से लेकर अन्य तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरुण गोविल ने कहा कि इस समय जो हमारा कर्तव्य है वो करना चाहिए। मुझे राजनीति आज से पहले समझ नही आती थी, लेकिन मोदी जी ने जब से देश को संभाला है तब से देश की परिभाषा ही बदल गई।मेरे दिल दिमाग़ में जो होता है कर देता हूं।

अरुण गोविल ने कहा कि अब मैं देश के लिए योगदान देना चाहता हूं और इसके लिए हमें एक मंच की जरूरत है और बीजेपी आज सबसे अच्छा मंच है।उन्होंने कहा कि पहली बार मैंने देखा कि ममता बनर्जी को "जय श्री राम" के नारे से एलर्जी हुई। जय श्री राम केवल एक नारा नहीं है।

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच अरुण गोविल की बीजेपी में एंट्री खास मानी जा रही है। हालांकि, पार्टी में अरुण गोविल की जिम्मेदारी क्या होगी यह अभी साफ नहीं है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us