Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Etawah Loksabha Chunav 2024: इटावा में भाजपा प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला ने भरा निर्दलीय नामांकन

Etawah Loksabha Chunav 2024: इटावा में भाजपा प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला ने भरा निर्दलीय नामांकन
इटावा भाजपा प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया (दाएं) पत्नी मृदुला (बाएं) : Image Credit Original Source

Etawah News In Hindi

Etawah Ram Shankar Katheria: उत्तर प्रदेश के इटावा में भाजपा प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया के सामने उनकी पत्नी मृदुला (Mridula) ने ताल ठोकते हुए अपना निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है. 2019 में राम शंकर ने बीजेपी की टिकट से यहां जीते थे.

इटावा में भाजपा प्रत्याशी के सामने पत्नी लड़ेंगी चुनाव, हो सकता है भारी नुकसान

यूपी (UP) के इटावा (Etawah) में भाजपा प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया (Ram Shankar Katheria) की पत्नी मृदुला (Mridula Katheria) ने बुधवार को निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. मृदुला अपने पति के खिलाफ चुनाव लड़ने का पूरी तरह मन बना चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक 2019 में भी उन्होंने नामांकन दाखिल किया था लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया.

जन तंत्र और लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार - मृदुला 

इटावा में भाजपा प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से कहा कि लोकतंत्र जनतंत्र में सभी सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. जब उनसे पूछा गया कि इस बार भी क्या वो अपना नामांकन वापस लेंगी तो मृदुला ने कहा कि ऐसा नहीं होगा वो चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं.

आपको बता दें कि राम शंकर कठेरिया वर्तमान में इटावा से भाजपा सांसद हैं. बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए दोबारा चुनावी मैदान में उतारा है लेकिन इस बार उनकी पत्नी के निर्दलीय चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

मोदी लहर में भाजपा के खाते में गई इटावा सीट, क्या लगेगी हैट्रिक

समाजवादी पार्टी की बेहतरीन सीट कही जाने वाली इटावा सीट को मोदी लहर ने अपने कब्जे में ले लिया. 2014 की बात करें तो बीजेपी ने अशोक दोहरे को टिकट दिया था जो यहां से सांसद चुने गए थे. 2019 में बीजेपी ने राम शंकर कठेरिया को इस सीट से देकर संसद तक पहुंचाया.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

2024 में भी फिर से उन्हें टिकट दिया गया है. आपको बता दें कि भाजपा ने इस सीट पर 1998 में पहली बार खाता खोला था और सुखदा मिश्रा यहां से सांसद बने थे इसके बाद मोदी लहर में ही उन्हें इस सीट पर कब्जा मिला

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us