Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Akhilesh Yadav On Manipur violence : मणिपुर घटना पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव,सरकार पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav On Manipur violence : मणिपुर घटना पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव,सरकार पर साधा निशाना
मणिपुर घटना पर सपा अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के बाद पूरे देश में लोगों में आक्रोश है.और इस मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर की घटना पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है.


हाईलाइट्स

  • मणिपुर हिंसा पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव,सरकार पर साधा निशाना
  • आरएसएस और बीजेपी नफरत को दे रहे बढ़ावा, वोट बैंक की कर रहे राजनीति
  • पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा मे जालौन पहुंचे थे सपा अध्यक्ष

Akhilesh Yadav fiercely targeted the government : देश में इसवक्त केवल एक ही चर्चा है मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ दरिंदगी मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो.विपक्षियों ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और जो कहा आपको बताते हैं..

सपा अध्यक्ष ने मणिपुर हिंसा पर साधा सरकार पर निशाना

मणिपुर में जो कुछ हुआ और जो हो रहा है इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं.ये बात शुक्रवार को जालौन पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही.मणिपुर में जो कुछ हुआ वह शर्मसार करने वाला है.आरएसएस और बीजेपी ने नफरत को बढ़ावा दिया है.ये लोग बांटने का काम करते हैं.

वोट बैंक के लिए सरकार कुछ भी कर सकती है

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

इनकी आदत में है कैसे वोट बैंक के लिए एक दूसरे को लड़ाया जाए.वोट कैसे बटे वो इस दिशा में लगातार कार्य करते हुए मणिपुर को प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.वहां के सीएम कहते हैं कि ये कोइ एक घटना नही है ऐसी घटनाएं तो न जाने कितनी हुईं.अरे उन्हें कहने में भी शर्म नहीं आयी कि आप कह क्या रहे हैं.ये बेहद शर्मनाक है.

मणिपुर के लोगों से की अपील

फिलहाल उन्होंने मणिपुर के लोगो से अपील की है कि एक दूसरे से लड़ाई किसी बात का हल नहीं है. आपस में बैठकर बात को सुलझाया जाए तो बेहतर होगा. सपा अध्यक्ष जालौन स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह यादव की श्रद्धान्जलि सभा में पहुंचे थे.जहां उन्होंने उनकी स्मृति को याद करते हुए नमन किया और उन्हें श्रदांजलि दी.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us