Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर में बवाल:कानपुर में दो समुदायों के बीच जबरदस्त पथराव औऱ हिंसक झड़प कई घायल

कानपुर में बवाल:कानपुर में दो समुदायों के बीच जबरदस्त पथराव औऱ हिंसक झड़प कई घायल
कानपुर में बवाल: पत्थरबाजी करते हुए लोग

कानपुर में शुक्रवार दोपहर दो समुदाय के लोगों के बीच जबरदस्त हिसंक झड़प हो गई है.दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हो रही है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Kanpur Violence Today News

Kanpur News:कानपुर में परेड चौराहे पर शुक्रवार दोपहर दो समुदायों के बीच जबरदस्त पत्थररबाजी हो गई.दोनों पक्षों में गोलीबारी की भी सूचना है.पुलिस हालात को काबू करने का दावा कर रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में जुमे की नमाज़ के बाद लोग इकट्ठा हुए थे.इसी दौरान पथराव हो गया. 

मिल रही जानकारी के अनुसार मुस्लिम अधिसंख्य आबादी वाले क्षेत्रों में नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में आज बाजर बंद रखने का आह्वान किया गया था. इस बीच पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई.इसके बाद यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी के पास बााजर बंद कराने को लेकर दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए और पत्थरबाजी शुरू होई.पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया.इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए.लोग तंग गलियों में घुसकर पत्थरबाजी करने लगे.

जोहर फैंस एसोसिएशन व अन्य मुस्लिम तंजीमों ने शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी। इसका व्यापक असर देखने को मिला था.सुबह से ही चमनगंज, बेगनगंज, तलाक महल, कर्नलगंज, हीरामन पुरवा, दलेल पुरवा, मेस्टन रोड, बाबू पुरवा, रावतपुर व जाजमऊ में कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण बंदी दिखाई दी.

जुमे की नमाज के दौरान ज्यादातर मस्जिदों में हुई तकरीरों में कहा गया कि वे मोहम्मद साहब पर की गई किसी भी अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे.पुलिस ने किसी भी क्षेत्र में लोगों को नमाज के बाद प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन लोग सड़कों पर निकल आए.इसके बाद ही बवाल शुरू हो गया.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us