
लखनऊ:प्रियंका के मेगा रोड शो के साथ लोकसभा चुनाव का काउऩ डाउन शुरू।
On
सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ से मेगा रोड शो कर अपनी सियासी पारी का आगाज़ कर रही हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
लखनऊ: राजनीति में औपचारिक रूप से एंट्री करने के बाद प्रियंका गांधी अपने सियासी सफ़र की शुरुआत सोमवार को लखनऊ में एक मेगा रोड शो से कर रही हैं यूं तो प्रियंका देश मे चुनावों के वक्त अपनी माँ सोनिया और भाई राहुल के लिए इसके पहले भी जनसभा और रोड शो करती रहीं हैं लेक़िन औपचारिक रूप से कांग्रेस महासचिव के पद के साथ सियासी पारी खेलने क्रीज में उतरी प्रियंका का लखनऊ में हो रहा रोड शो पहला रोड शो होगा।

इस रोड शो में प्रियंका के साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिमी यूपी के प्रभारी पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।
Tags:
Related Posts
Latest News
18 Nov 2026 23:10:01
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
