Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao Zila Panchayat Adhyaksh: विरोध के बाद भाजपा ने काट दिया सेंगर के क़रीबी का टिकट

Unnao Zila Panchayat Adhyaksh: विरोध के बाद भाजपा ने काट दिया सेंगर के क़रीबी का टिकट
Unnao News: अरुण सिंह फ़ाइल फ़ोटो

उन्नाव रेप केस पीड़िता के सामने आने औऱ लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए बीजेपी ने उन्नाव से घोषित हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार अरुण सिंह का टिकट काट दिया है. Unnao Zila Panchayat Adhyaksh Latest News

Unnao Zila Panchayat Adhyaksh Bjp Candidate Arun Singh: उन्नाव से गुरुवार को भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अरुण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।लेकिन बीजेपी को चंद घण्टों के भीतर ही अपने इस निर्णय को बदलना पड़ा औऱ अरुण सिंह का टिकट काटकर पूर्व एमएलसी स्व: अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

क्यों कट गया अरुण सिंह का टिकट..

अरुण सिंह के टिकट की घोषणा होते ही पूरे प्रदेश में भाजपा के इस निर्णय का विरोध शुरू हो गया।उन्नाव की चर्चित रेप कांड की पीड़िता सामने आ गई उसका एक वीडियो वायरल हुआ।जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अरुण सिंह विधायक के सहयोगी थे और उसके साथ और उसके पिता के साथ हुई घटना में शामिल थे।

नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और औरास द्वितीय से निर्वाचित अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया था।लेकिन यह वीडियो सामने आने के बाद अरुण सिंह का टिकट काट दिया गया।

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

2017 के उन्नाव रेप केस में गिरफ्तार कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी थी। इसके अलावा उन्हे पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में भी 10 साल की सजा मिली है।जब यह कांड चर्चा में था उस दौरान भी पीड़िता ने अरुण सिंह पर भी आरोप लगाए थे।पीड़िता के रोड एक्सीडेंट के बाद भी अरुण सिंह का नाम चर्चा में आया था।

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us