Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav Arakshan 2021:ग्राम प्रधानों के इतने पद होंगे आरक्षित

Up Panchayat Chunav Arakshan 2021:ग्राम प्रधानों के इतने पद होंगे आरक्षित
up panchayat chunav 2021

उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021(up panchayat chunav arakshan 2021) के लिए गुरूवार को शासनादेश जारी कर दिया गया,अब इसी शासनादेश के मुताबिक सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा.प्रदेश में ग्राम प्रधानों का आरक्षण कैसा होगा.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

लखनऊ:यूपी पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है।शासन ने भी तैयारियां तेज़ कर दीं हैं।सबकी निगाहें आरक्षण पर टिकी हुईं थीं।बुधवार को शासन की तरफ़ से आरक्षण का फार्मूला भी जारी कर दिया गया।Up panchayat chunav arakshan 2021

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आरक्षण के सम्बंधन में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर शासनादेश की घोषणा की। up panchayat chunav

उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षण रोटेशन पर अर्थात चक्रानुक्रम होगा।पिछले पांच(1995 से लेकर 2015)  चुनावों में आरक्षण की स्थिति को ध्यान में रखकर सीटों का आरक्षण होगा।

ग्राम प्रधान के पदों पर आरक्षण की बात करें तो प्रदेश में कुल ग्राम प्रधानों के पद 58 हज़ार 194 हैं।

Read More: Fatehpur News: टैंकर फटा, डीजल बहा और लोग बोले-मौका है साहब, पहले बाल्टी लाओ, तड़पते रहे ट्रक चालक-खलासी

इनमें से 330 पद अनुसूचित जनजाति के लिए 12045 पद अनुसूचित जाति के लिए औऱ 15712 पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगें।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में विहिप के नगर सह मंत्री की मौत ! हाइटेंशन की चपेट से हुआ हादसा, मचा हड़कंप

इसके अलावा कुल पदों के एक तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

Read More: धन्य है! सीओ के बगल में खड़ी थी बाइक, पलक झपकते ही चोर ने कर दिया कारनामा

बता दें कि 2 से 3 मार्च  के बीच प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र व जिला पंचायत के लिए आरक्षित प्रादेशिक आरक्षण निर्वाचन क्षेत्र के आवंटन की प्रस्‍तावित सूची का जिलाधिकारी द्वारा प्रकाशन किया जाएगा।Up panchayat chunav 2021

इसके बाद 4 मार्च से लेकर 8 मार्च तक, 4 दिन में इस प्रस्तावित आरक्षण सूची पर लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।फिर 10 से 12 मार्च के बीच आई हुई आपत्तियों का निस्‍तारण डीएम की अध्यक्षता में गठित हुई कमेटी करेगी।आपत्तियों का निस्तारण करने बाद अंतिम सूची तैयार कर प्रकाशित कर कर दी जाएगी।

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि 826 ब्लॉकों में जिलेवार किस श्रेणी में आरक्षण होगा, यह राज्य स्तर पर जारी किया जाएगा।साथ ही जिला पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया भी राज्य स्तर पर जारी होगी।

Tags:

Latest News

UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
प्रयागराज के नैनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची जीएमआर कंपनी की टीम पर सपा नेता के बेटे ने हमला कर...
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में सेवा सहायता का मेगा शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड पाकर खिले चेहरे
Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का कारनामा ! हाईस्कूल के छात्र को बालिग बताकर भेजा जेल, होमगार्ड मां का फूटा दर्द
आज का राशिफल 22 फरवरी 2026: पान खाकर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज करने का आदेश ! जानिए शंकराचार्य ने क्या कहा?

Follow Us