Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:नतीजों से पहले ही एक्शन में योगी कई बागियों पर गिरी गाज..मंत्री भी हुए बर्खास्त.!

राजनीति:नतीजों से पहले ही एक्शन में योगी कई बागियों पर गिरी गाज..मंत्री भी हुए बर्खास्त.!
फोटो साभार गूगल

लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान की प्रक्रिया समाप्त होते ही सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बागियों पर गाज गिरा दी है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...

लखनऊ: योगी कैबिनेट में मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर योगी आदित्यनाथ ने गाज गिरा दी है।उनके साथ साथ राजभर की पार्टी के कई नेता जो विभिन्न निगमों और बोर्डो के अध्यक्ष व सदस्य थे उनकी भी अब छुट्टी कर दी गई है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले और एग्जिट पोल के बाद देश की राजनीति में हलचल मचना शुरू हो गई है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल राम नाईक से उनके मंत्रिमंडल में शामिल ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त करने की सिफारिश कर दी है।हालांकि इस फैसले का खुद ओमप्रकाश राजभर ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़े:एग्जिट पोल-देखेंअलग-अलग सीटों पर एग्जिट पोल का आंकड़ा..क्या राफेल पर भारी पड़ गया चौकीदार.?

इन पर गिरी योगी की गाज...

मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ 5 निगमों में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के 7 अध्यक्ष और सदस्यों को भी किया गया पद मुक्त। ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के चेयरमैन पद से हटाया गया।उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष पद से राणा अजीत सिंह को हटाया गया।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

राष्ट्रीय एकीकरण परिषद से सुनील अर्कवंशी को हटाया गया और राधिका पटेल को हटाया गया। उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सदस्य पद से सुदामा राजभर को हटाया गया। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग से गंगाराम राजभर और वीरेंद्र राजभर को भी हटाया गया।

आपको बता दे कि ओमप्रकाश राजभर पिछले काफ़ी समय से योगी सरकार में रहते हुए भी उनसे नाराज़ चल रहे थे और कई मौकों पर उन्होंने खुले तौर पर भारतीय जनता पार्टी व योगी आदित्यनाथ के ऊपर कई तरह के गम्भीर आरोप लगाए थे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us