Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:आज़म खान को योगी सरकार ने दिया एक औऱ झटका

Uttar Pradesh:आज़म खान को योगी सरकार ने दिया एक औऱ झटका
आजम खान।फ़ाइल फ़ोटो

सपा सांसद आज़म खान को योगी सरकार ने एक औऱ झटका दे दिया,लोकतंत्र सेनानी वाली लिस्ट से आज़म खान का नाम काट दिया है, जिसके बाद उनकी पेंशन बन्द हो गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:सपा नेता व सांसद आज़म खान के ऊपर योगी सरकार लगातार शिकंजा कसे हुए है।आज़म खान का नाम लोकतंत्र सेनानी वाली लिस्ट से सरकार ने काट दिया है।इस लिस्ट में शामिल लोगों को 20 हज़ार रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में सरकार देती है। azam khan

बता दें कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत जेल में बंद रहे बंदियों के लिए मीसा पेंशन शुरु किया था।आज़म खान समेत रामपुर जिले में 37 लोकतंत्र सेनानी को पेंशन के लिए चिन्हित किया गया था।

और पांच सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन देना शुरू किया था।इसके एक साल बाद इसे बढ़ाकर एक हजार किया गया था और फिर बाद में इस पेंशन को 15 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया था।योगी सरकार ने पेंशन की रक़म बढ़ाकर 20 हज़ार रुपए प्रतिमाह कर दी थी।

लेकिन अब आजम खां की पेंशन बंद कर दी गई है। सरकार की ओर से प्रशासन को भेजी गई लोकतंत्र सेनानियों की सूची में सपा सांसद आजम खां का नाम शामिल नहीं है।एक अन्य व्यक्ति का निधन हो जाने के कारण उनका नाम भी काटा गया है।शासन की सूची के आधार पर अब प्रशासन ने 35 लोगों की पेंशन जारी कर दी है।

Read More: UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us