Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लखनऊ डबल मर्डर:हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा..नाबालिग बेटी गिरफ्तार.!

लखनऊ डबल मर्डर:हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा..नाबालिग बेटी गिरफ्तार.!
लखनऊ डबल मर्डर:पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बेटी।

शनिवार को लखनऊ के वीवीआईपी इलाक़े में हुई रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटे की हत्या का खुलासा पुलिस ने महज कुछ ही घण्टे में कर दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

लखनऊ:रेलवे अधिकारी की पत्नी औऱ बेटे की घर के अंदर हुए सनसनीखेज़  हत्याकांड का पुलिस महज कुछ घण्टों में ही ख़ुलासा कर दिया है।घर में मौजूद नाबालिग बेटी ने ही की माँ और भाई की हत्या है। lucknow double murder case

ये भी पढ़ें-लखनऊ:सरकारी आवास में घुसकर बदमाशों ने मारी अधिकारी की पत्नी व बेटे को गोली..डबल मर्डर से इलाक़े में दहशत.!

पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घर में मौजूद नाबालिग बेटी ने ही वारदात को अंजाम दिया।बेटी मानसिक रूप से बीमार रहती थी,डिप्रेशन की शिकार भी रही है बेटी। lucknow railway officer wife son murder updates

पुलिस की पूछताछ में बेटी ने अपना जुर्म क़बूल करते हुए बताया है कि सोते वक्त दोनों को गोली मारी है।बताया जा रहा है कि आरोपी बेटी नेशनल लेवल की शूटर भी है।हत्या करने में उसने अपनी पॉइंट 22 की रायफल से 5 गोलियां चलाईं हैं।

ये भी पढ़ें-लखनऊ डबल मर्डर:लखनऊ से दिल्ली तक दोहरे हत्याकांड की गूंज रेलमंत्री ने की सीएम योगी से बात.!

गन पुलिस ने कब्जे में ली है,पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुकी है।इसने ब्लेड से हाथ की कलाई काटकर कई बार सुसाइड का प्रयास किया है।आरोपी के हाथ में पट्टी बंधी मिली है।युवती पुलिस हिरासत में है।

ये भी पढ़ें-UP:लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर सीएम योगी ने कसे अधिकारियों के पेंच..!

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम लखनऊ के सीएम आवास के समीप रेलवे के अधिकारी आर.डी. बाजपेयी की पत्नी और बेटे के हत्यायुक्त शव घर के अंदर मिले थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us