Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हाथरस कांड:प्रशासन झुका.मिली मीडिया को एंट्री..परिवार ने डीएम पर लगाए गम्भीर आरोप..किसकी लाश जलाई गई पता नहीं.!

हाथरस कांड:प्रशासन झुका.मिली मीडिया को एंट्री..परिवार ने डीएम पर लगाए गम्भीर आरोप..किसकी लाश जलाई गई पता नहीं.!
हाथरस कांड।

आखिरकार हाथरस मामले में प्रशासन बैकफुट पर आ गया, मीडिया को गांव में एंट्री मिल गई है..जिसके बाद एक बार फ़िर परिवार ने डीएम पर गम्भीर आरोप लगाएं हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

हाथरस:पूरे देश में हाथरस कांड की चर्चा जोरों पर है।जिस तरह से इस मामले में स्थानीय प्रशासन का तानाशाही रवैया सामने आया है उसने योगी सरकार की अच्छी खासी फजीहत करा दी है।hathras news

ये भी पढ़ें-हाथरस कांड:चौतरफ़ा घिरी योगी सरकार..अब बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी खड़े किए सवाल..जानें उन्होंने क्या कुछ कहा है.!

शुक्रवार को जिस तरह से पीड़िता के गांव के बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया पूरा का पूरा गांव सील कर दिया गया मीडिया की एंट्री पर बैन लगा दिया उसने इस केस में औऱ भी गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं।Hathras letest news

आखिरकार शनिवार को प्रशासन झुका और मीडिया की एंट्री दे दी गई।इस समय मीडिया की भारी मौजूदगी पीड़िता के घर पर है।परिवारीजन मीडिया से बातचीत करते हुए न्याय की गुहार लगा रहें हैं।

ये भी पढ़ें-हाथरस कांड में बड़ी कार्यवाही.एसपी, सीओ समेत कई पुलिस वाले सस्पेंड..DM, ADM, SDM क्यों बचाए गए.!

परिवार के लोगों ने सीधे तौर पर डीएम के ऊपर गम्भीर आरोप लगाए हैं।उनका कहना है कि डीएम बार बार घर पहुँच हम लोगों को धमका रहें हैं।लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।बिटिया की माँ ने यह भी कहा कि रात के अंधेरे में जिस तरह से शव को जला दिया गया है उससे बहुत दुःखी हैं।माँ ने कहा हम लोग डीएम के सामने रोते रहे गिड़गिड़ाते रहे कि अंतिम बार चेहरा तो देख लेने दो लेकिन उन लोगों ने एक नहीं सुनी।

ये भी पढ़ें-यूपी की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बहुत बड़ी ख़बर..अवनीश अवस्थी हटाए गए.!

परिवार का यह भी कहना है कि जब हमें हमारी बिटिया का शव नहीं दिखाया गया है तो पता नहीं इन लोगो ने हमारी बिटिया का अंतिम संस्कार किया है या किसी दूसरे को ही जला दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us