Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:हमीरपुर में किशोरी को ज़बरन घर से उठा ले गया पड़ोसी युवक..पीड़िता ने सुनाई आपबीती..!

UP:हमीरपुर में किशोरी को ज़बरन घर से उठा ले गया पड़ोसी युवक..पीड़िता ने सुनाई आपबीती..!
हमीरपुर:जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराने आई पुलिस।

यूपी के हमीरपुर ज़िले में एक किशोरी को उसके घर से पड़ोस में रहने वाला युवक ज़बरन अपने उठाकर अपने घर ले गया..किशोरी ने अपने साथ घटित हुई घटना की पूरी दास्तां सुनाई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:ज़िले में लॉकडाउन के बीच अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहें हैं।ताज़ा मामला महिला अपराध से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सिसोलर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार यादव नाम के युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े-यही बात आदित्यनाथ को योगी बनाती है..!

दरअसल आरोपी राजेश और पीड़िता के घर आमने सामने बने हुए हैं।शाम को किशोरी को घर में अकेला देख राजेश उसको जबरन अपने घर उठा लाया और छेड़छाड़ करने लगा  पीड़िता ने जब शोर मचाकर विरोध करना चाहा तो उसने उसके साथ मारपीट भी की।hamirpur news

पीड़िता ने बताया कि शाम करीब चार बजे जब घर के सभी लोग खेतों पर थे तभी आरोपी उसे जबरन पकड़ कर अपने घर ले गया और जबरदस्ती करने लगा,जब मैंने अपना बचाव करने की कोशिश की तो डण्डों से मेरे ऊपर हमला भी किया।

ये भी पढ़े-पालघर में हिंसक भीड़ के हांथो मारे गए दो संतो सहित तीन की मौत का आख़िर पूरा सच क्या है..जानें..!

घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे।पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध सिसोलर थाने में पाक्सो एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दे पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us