Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:ज़िले में नहीं थम रही गौकशी भारी मात्रा में बरामद हुआ प्रतिबंधित माँस कई गिरफ्तार

Fatehpur UP News:ज़िले में नहीं थम रही गौकशी भारी मात्रा में बरामद हुआ प्रतिबंधित माँस कई गिरफ्तार
Fatehpur News:मौक़े पर जमा भीड़ (बाएं) आरोपी (दाएं)

ज़िले में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित माँस का कारोबार हो रहा है,सरकार की सख़्ती के बावजूद पुलिस की मिलीभगत से गौतस्करों के मंसूबे बढ़े हुए हैं.मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस ने प्रतिबंधित माँस ललौली थाना क्षेत्र से बरामद किया है. Fatehpur News lalauli tapani News

Fatehpur News:पुलिस की लापरवाही कहें या मिलीभगत ज़िले में गौकशी जैसा जघन्य अपराध बड़े पैमाने पर हो रहा है।गौवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार के किए जा रहे तमाम दावों औऱ सख़्ती की फतेहपुर में धज्जियां उड़ रहीं हैं।हमेशा से गौवंश वध के लिए कुख्यात रहे स्थानों से लगातार गौकशी के मामले प्रकाश में आते रहें हैं बावजूद इसके स्थानीय पुलिस प्रभावी रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।ताज़ा मामला ललौली थाना क्षेत्र का है। Fatehpur Gaukashi News

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तपनी गाँव में मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो एक घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस, एक गाय का कटा हुआ सिर औऱ प्रयोग किए जानें औज़ार बरामद हुए हैं।Fatehpur Gaukashi News

पुलिस ने इस मामले में आशिफ़ पुत्र अमीन निवासी बीबीपुर सदर कोतवाली, अशोक पुत्र सहादेव, फूलचन्द्र पुत्र रामआसरे पासी निवासीगण परेठी थाना ललौली को गिरफ्तार किया है।जबकि गौतस्करी से जुड़ा मास्टरमाइंड व उसके अन्य साथी फ़रार हैं। Fatehpur Tapani News Fatehpur Latest News

इलाक़े में तनाव..

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

तपनी गाँव में हुई गौकशी की घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है।ललौली पुलिस पर गौतस्करों से मिलीभगत के आरोप लगे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इलाक़े के तपनी सहित कई गांवों के जंगलों में बड़े पैमाने पर गौकशी हो रही है।इसके बाद प्रतिबंधित मांस को मांग के अनुसार घर घर डिलेवर किया जाता है।कई बार पुलिस को सूचना दिये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।Fatehpur Crime News Lalauli Thana

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

घटना की सूचना पर बजरंग दल, विहिप औऱ भाजपा से जुड़े नेता इलाक़े के लोगों के साथ थाने पहुँचें औऱ फ़रार आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने की चेतावनी दी अन्यथा की स्थिति में थाने का घेराव करने का अल्टीमेटम दिया।Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

ललौली थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 किलो गौमांस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।सम्बंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। Fatehpur Latest News

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us