Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी से लूट लिए 6 लाख रुपए

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी से लूट लिए 6 लाख रुपए
Fatehpur News:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल

फतेहपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेराह एक व्यापारी से 6 लाख रुपए लूट लिए।दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है, मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुँचकर जाँच पड़ताल में जुटे हैं. Fatehpur News Bindki Kotwali Crime News

Fatehpur News:फतेहपुर में मंगलवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात से हड़कंप मच गया है।पुलिस सुरक्षा के दावे की भी इस वारदात ने पोल खोल दी है।मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ सरेराह एक व्यापारी से बदमाशों ने 6 लाख रूपये लूट लिए।Fatehpur Latest News

जानकारी के अनुसार जाफरगंज के व्यापारी विपिन गुप्ता पुत्र जय नरायन गुप्ता मंगलवार दोपहर ज़ाफ़रगंज से बिंदकी बाइक से बैग में 6 लाख रुपये की नगदी लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे।तभी रास्ते में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुसारा मोड़ के नजदीक खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी की बाइक को रुकने का इशारा किया जब बाइक धीमी हुई तो उसको धक्का दे देकर गिरा दिया और पैसों का बैग लेकर फ़रार हो गए। Fatehpur Crime News

व्यापारी जब तक शोर मचाता बदमाश बाइक से आगे की तरफ़ फ़रार हो चुके थे।घटना की सूचना पर सीओ, बिंदकी कोतवाली प्रभारी समेत थाने का पुलिस फ़ोर्से मौक़े पर पहुँचा।Fatehpur News

सीओ बिंदकी ने घटना के सम्बंध में बताया कि व्यापारी विपिन गुप्ता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। Fatehpur Bindki Loot News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us