Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:शहर में चोरों का आतंक दुकानों के ताले टूटे लाखों का माल साफ़

Fatehpur news:शहर में चोरों का आतंक दुकानों के ताले टूटे लाखों का माल साफ़
Fatehpur news:मोबाइल शॉप में मौजूद भीड़।

फतेहपुर शहर में बीती रात चोरों ने दो दुकानों में धावा बोल लाखों का माल साफ़ कर दिया.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

फतेहपुर:शहर में चोरों की धमाचौकड़ी जारी है।पुलिस की गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहें हैं क्योंकि बुधवार रात चोरों ने शहर के दो बड़े चौराहों पर स्थित दुकानों का शटर तोड़ लाखों की क़ीमत का सामान पार कर दिया है।सुबह आस पास के लोगों ने दुकानों के ताले टूटे होने की ख़बर दुकान मालिकों को दी।Fatehpur news

जानकारी के अनुसार शहर के मसवानी मोहल्ला निवासी रमन लोधीगंज में मोबाइल की शॉप चलाते हैं।यह दुकान उन्होंने किराए पर ले रखी है।गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने जानकारी दी वह अपनी दुकान पहुँचे।Fatehpur mobile shop

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान से 40 क़ीमती मोबाइल फ़ोन, कैश काउंटर में रखी हुई 30 हज़ार की नगदी, औऱ साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है।इन सबकी क़ीमत करीब 4 लाख है।

इसी तरह बुधवार रात ही चोरों ने लखनऊ बाईपास पर स्थित कानपुर ऑटो पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़ क़रीब दो लाख का सामान औऱ 20 हज़ार की नगदी पार कर दी।पीड़ित दुकानदार रमाकांत गुप्ता ने बताया कि रोज की तरह वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे।सुबह दुकान में चोरी हो जाने का पता चला।

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने घटनास्थलों पर पहुँच जांच पड़ताल की है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us