Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में चाय पीने के बाद एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी..अस्पताल में भर्ती.!

UP:फतेहपुर में चाय पीने के बाद एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी..अस्पताल में भर्ती.!
फतेहपुर:अस्पताल में भर्ती लड़की।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर में चाय पीने के बाद एक ही परिवार के 6 लोगों की तबियत ख़राब हो गई है..सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:चाय पीने के बाद अचानक घर के 6 लोगों की तबियत बिगड़ गई।सभी को उल्टी, चक्कर आना और पेट मे जलन की शिकायत हुई।तबियत बिगड़ जाने के बाद घर के अन्य परिजन आनन फानन में सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहाँ उनका इलाज़ जारी है।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:सार्वजनिक स्थलों पर नहीं स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं.!

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क़स्बे के रहने वाले मोहम्मद वक़ील(50) और उनके घर के सदस्यों ने घर में बनी चाय पी, चाय पीने के बाद ही सभी की हालत बिगड़ने लगी, पेट मे जलन, उल्टी औऱ बेहोशी छाने लगी।आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Fatehpur news

जिन लोगों की तबियत ख़राब हुई है उनमें वकील (50), वक़ील का बड़ा बेटा शानू (23), छोटा बेटा  आरिफ़ (17), पच्चीस साल की बिटिया, भाँजी आफरीन, और पांच साल की एक नातिन।इन सभी ने घर में बनी चाय पी थी जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई।Fatehpur gazipur news

बीमार हुए शानू ने बताया कि घर के लोग धान काटने के लिए जंगल जाने वाले थे, इसके पहले उन्होंने चाय पी।चाय पीने के बाद जब जंगल पहुँचे तो वहां पेट मे दर्द, जलन और बेहोशी छाने लगी।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि चाय पीने के बाद सभी की हालत बिगड़ी है।प्राथमिक उपचार कर सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us