Fatehpur News: फतेहपुर में आफ़त की बारिश दर्जनो कच्चे मकान जमींदोज तीन की मौत कई घायल
लगातार हो रही बारिश फतेहपुर में जानलेवा साबित हो रही है।गुरुवार शाम से हो रही तेज़ बारिश से ज़िले में दर्जनों कच्चे मकान ढह गए, मलबे में दबने से ज़िले में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. Fatehpur UP News Rain In Fatehpur
Fatehpur News:आसमान से इन दिनों बारिश के रूप में आफ़त बरस रही है।गुरुवार रात से हो रही लगातार बारिश से फतेहपुर (Fatehpur News) में दर्जनों कच्चे मकान गिर गए।खबर लिखे जानें तक पूरे ज़िले में मलबे में दबकर एक मासूम सहित तीन लोगों के मौत की ख़बर है।वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं।बड़ी संख्या में हो रही घरगिरी से सरकार की अति महत्वाकांक्षी आवास योजना की पोल भी खुलकर सामने आ गई है। Fatehpur UP News
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली (Khaga Kotwali News) क्षेत्र के सिठियानी गाँव निवासी रामपाल की पत्नी चंद्रकली अपनी नातिन सानवी (4) के साथ सो रही थी।शुक्रवार भोर पहर क़रीब 4 बजे कच्चा घर तेज़ बारिश के चलते भरभरा के गिर गया औऱ उसी में नानी औऱ नातिन दब गए।आस पास के लोग तुरन्त मौक़े पर पहुँचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर जब तक चंद्रकली औऱ सानवी को बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी पर खागा विधायक कृष्णा पासवान मौक़े पर पहुँचीं औऱ उन्होंने परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।Rain In Fatehpur News

मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव में घर गिरने से माँ बेटा घायल हुए हैं।किशनपुर थाना क्षेत्र नरैनी गांव में भी घरगिरी हुई है।इन घटनाओं के अलावा पूरे ज़िले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्जनों कच्चे मकान गिरने की सूचना है।जिनमें लोगों की गृहस्थी नष्ट हुई है। Fatehpur Crime News
