Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में सपा नेता औऱ उसके परिवार पर कसा शिकंजा भाई को जेल

Fatehpur News:फतेहपुर में सपा नेता औऱ उसके परिवार पर कसा शिकंजा भाई को जेल
पुलिस हिरासत में राजेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ गईं हैं.भले ही अब तक नई सरकार का गठन न हुआ हो लेकिन प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है.फतेहपुर में एक सपा नेता औऱ उसके परिवार पर पुलिस ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है. Fatehpur Indrasen Yadav News

Fatehpur News:यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आपराधिक इतिहास वाले सपाई नेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.ताज़ा मामला फतेहपुर जिले का है. लगातार 15 सालों तक हंसवा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर आधिपत्य रखने वाले सपा नेता इन्द्रसेन यादव के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाई तेज कर दी है. गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे इन्द्रसेन यादव व उनके परिवारीजनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. Fatehpur Latest News

सोमवार को असोथर औऱ थरियांव थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए  इन्द्रसेन यादव के बड़े भाई पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह यादव निवासी रामपुर इमादपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.राजेन्द्र भी गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे थे. Fatehpur News

थरियांव एसओ अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख इन्द्रसेन यादव, भाई राजेन्द्र व सुरेंद्र, पुत्र बलबीर, भतीज़े दलबीर कुल पाँच लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई की गई थी.ये सभी फ़रार चल रहे थे. राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था जहां से जेल भेज दिया गया है. शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us