Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Love Story:हमारी उम्र भी ज़्यादा औऱ बिरादरी भी अलग समझाती रही तलाक़शुदा महिला होमगार्ड लेकिन वह नहीं माना

Fatehpur Love Story:हमारी उम्र भी ज़्यादा औऱ बिरादरी भी अलग समझाती रही तलाक़शुदा महिला होमगार्ड लेकिन वह नहीं माना
महिला होमगार्ड औऱ मयंक (फाइल फोटो)

ये कहानी लव सेक्स औऱ धोखे की है.मामला यूपी के फतेहपुर ज़िले का है.जहाँ होमगार्ड विभाग में कार्यरत एक महिला औऱ पुरुष के बीच कई सालों से प्रेम सम्बन्ध चल रहे थे.लेकिन अब प्रेम में महिला को धोखा मिल रहा है.जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है. (Fatehpur Home Guard Love Story)

Fatehpur Love Story:यूपी के फतेहपुर में होमगार्ड युवक अपने ही विभाग में कार्यरत अपनी उम्र से कई साल बड़ी महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करता रहा.अब महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है.महिला तलाकशुदा है.और साल 2011 से युवक के सम्पर्क में हैं.

क्या है पूरा मामला...

मामला फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का है.शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला होमगार्ड ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसके विभाग में कार्यरत मयंक कुमार निवासी उत्तरी गौतम नगर फतेहपुर से साल 2013 में मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई.

मयंक ने एक दिन शादी का प्रस्ताव रखा. जिस पर महिला ने समझाया कि हमारी उम्र में काफ़ी अंतर है, मैं तुमसे काफी बड़ी हूँ औऱ तलाकशुदा भी हूँ, साथ ही दूसरी बिरादरी की हूँ हमारे तुम्हारे बीच यह सम्भव नहीं लेकिन मयंक नहीं माना औऱ धमकी देकर शारीरिक सबन्ध बनाने लगा. इस बीच दो बार महिला गर्भवती भी हो गई. जिस पर मयंक ने दबाव बनाकर गर्भपात करवा दिया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

महिला ने बताया कि जब मयंक लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था तो उसने शादी करने की बात कही.लेकिन वह अब तैयार नहीं हो रहा था. किसी तरह उसने 7 जनवरी 2019 को नोटरी के ज़रिए गवाहों के समक्ष वैवाहिक अनुबंध पत्र राजीनामा किया औऱ घर पर पुरोहित बुलाकर सप्तपदी विवाह कर लिया. परन्तु विदा करा कर अपने घर नहीं ले गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

मयंक ने कर ली है शादी..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

महिला होमगार्ड ने बताया कि मयंक ने मुझसे राजीनामा करने के बाद चोरी छिपे एक दूसरी लड़की के साथ भी शादी कर ली है. और उससे एक लड़का भी है. महिला ने बताया कि बीते 4 अगस्त को मयंक की दूसरी पत्नी आरती देवी व ननद नेहा ने मारपीट औऱ गलौच की है.

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us