Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:शराब मामले में बड़ी कार्यवाही चार पर गिरी गाज औऱ कई रडार में.!

Fatehpur news:शराब मामले में बड़ी कार्यवाही चार पर गिरी गाज औऱ कई रडार में.!
Fatehpur news:सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गाँव में शराब पीने के बाद हुई दो लोगों की मौत के मामले में डीएम औऱ एसपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार लोगों को निलंबित किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:अवैध शराब मामले में डीएम औऱ एसपी ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए आबकारी निरीक्षक, आबकारी बीट सिपाही, थाने के हल्का इंचार्ज औऱ बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।गाजीपुर थाना प्रभारी के खिलाफ भी प्रारंभिक जाँच जाफरगंज सीओ को सौंपी गई है।जिन्हें 24 घण्टे के भीतर अपनी जाँच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना है।Fatehpur news

ये मामला अवैध रूप से शराब बिक्री से जुड़ा हुआ है।उल्लेखनीय है कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गाँव में शराब पीने के बाद कई लोगों की तबियत बिगड़ गई थी जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है औऱ 19 लोग कानपुर के लिए रेफर किए गए हैं।डीएम औऱ एसपी ने गाँव पहुंचकर पड़ताल की तो अवैध शराब बिक्री का मामला प्रकाश में आया क्योंकि जिन लोगों की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ी थी उन्होंने अवैध रूप से बिक रही शराब को खरीद कर पिया था।

जिसके बाद डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आबकारी निरीक्षक सदर तहसील संदीप कुमार, बीट के सिपाही, गाजीपुर थाने में तैनात हल्के के उपनिरीक्षक ब्रजेश माथुर, बीट कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।थानाध्यक्ष के खिलाफ भी प्रारम्भिक जाँच सीओ जाफरगंज को सौंपी गई है

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us