Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: सीपीएस स्कूल प्रबंधन पर दर्ज हुआ फर्जीवाड़े का मुकदमा.कहीं आप तो नहीं हो रहे गुमराह।

Fatehpur News: सीपीएस स्कूल प्रबंधन पर दर्ज हुआ फर्जीवाड़े का मुकदमा.कहीं आप तो नहीं हो रहे गुमराह।
सीपीएस स्कूल:फाइल फोटो

फ़तेहपुर(Fatehpur News) के जाने माने चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल(Children Public school)के प्रबंधन के ख़िलाफ़ फर्जीवाड़े के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर(Fatehpur News):शिक्षा के बढ़ते स्तर ने जहां एक रोजगार के नए नए संसाधन मुहैया कराए हैं वहीं इसके व्यवसायीकरण ने इसके स्तर को भी गिरा दिया।विद्यालय संचालक ने शिक्षा को पूर्णरूपेण बाजारीकरण में तब्दील कर दिया है फ़िर चाहे छात्रों का भविष्य अधर में ही क्यों न चला जाए। ऐसा ही एक मामला जिले के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल(Children Public School)का सामने आया है जहां छात्रों को बिना एनसीसी(NCC Traning)मान्यता के ही ट्रेनिंग दी जा रही थी।इसके बावजूद इस विद्यालय प्रबंधन की शाबासी तो देखिए अपने विद्यालय में एनसीसी ट्रेनिंग कार्यक्रम तक कर डाला और जनपद के आलाधिकारियों के साथ साथ जहानाबाद विधानसभा से विधायक और सूबे के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी को कार्यक्रम में आमंत्रित कर लिया। ऐसा लग रहा था मानो ये सरकारी कार्यक्रम है।

आख़िर क्यों हुई चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधन पर एफआईआर।

सीबीएसई बोर्ड से संचालित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल(Children Public School Fatehpur )जनपद के बड़े स्कूलों में है इसके नाम से फ़तेहपुर, बिंदकी और बकेवर कस्बे में स्कूल संचालित हैं। लगभग दो माह पहले इस विद्यालय संचालकों द्वारा एनसीसी(NCC Training Camp)का आयोजन किया गया। बिना एनसीसी मान्यता के ही इसके कार्यक्रम का आयोजन भी कर दिया गया जिसमें बड़े बड़े अधिकारी और मंत्री भी आए थे। लेकिन जब एनसीसी फ़तेहपुर को इसकी जानकारी हुई तो 60 यूपी बटालियन एनसीसी(NCC)के सूबेदार आरएसएस खत्री ने इस मामले में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी थी जिसमें लगभग दो माह बाद इस मसले में विद्यालय प्रबंधन पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। गौरतलब है कि चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल शहर के पनी मुहल्ले में रहने वाले संजय श्रीवास्तव और उनके परिवार द्वारा संचालित किया जाता है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us