Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:जिस बेटी का कुछ दिन पहले किया था कन्यादान उसी का क़त्ल कर पहुँच गया थाने

Fatehpur news:जिस बेटी का कुछ दिन पहले किया था कन्यादान उसी का क़त्ल कर पहुँच गया थाने
fatehpur news:घटनास्थल पर जाँच पड़ताल करती पुलिस।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर (fatehpur news) में शनिवार को कुछ ऐसा जिसको सुनकर हर किसी रौंगटे खड़े हो गए.एक पिता (father murdered his daughter) ने अपनी विवाहित पुत्री की गोलीमार कर हत्या कर दी.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

फतेहपुर:शनिवार को फतेहपुर (fatehpur news)में घटी इस घटना को सुनकर हर किसी का कलेजा काँप गया है।एक पिता जिसने कुछ दिन पहले ही अपनी लाड़ली बेटी का जिन हांथो से कन्यादान किया था उन्हीं हाँथो से उसे दर्दनाक मौत दे दी।उससे ज़्यादा हैरानी की बात ये रही कि हत्यारा पिता स्वयं बाइक से थाने पहुँचा औऱ बेटी की हत्या करने की बात पुलिस के समक्ष बताई।पुलिस भी हत्या की बात सुनकर हैरान हो गई।हत्यारोपी पिता को हिरासत में लिया औऱ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं। fatehpur father murderd his daughter

क्या है पूरा मामला..

घटना थरियांव (thariyav) थाना क्षेत्र की है।जयसिंहपुर (jaysinghpur) गाँव निवासी चंद्रमोहन सिंह ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री स्वाती सिंह की शादी कुछ समय पहले कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी नागेंद्र सिंह के साथ की थी।बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को ससुराली जन स्वाती को लेकर मायके जयसिंहपुर पहुँचे थे।औऱ चारित्रिक दोष लगाते हुए स्वाती को वहीं छोड़कर चले गए थे।इसके बाद पिता और पुत्री के बीच वाद विवाद हुआ था। fatehpur news

शनिवार की सुबह स्वाती घर में लेटी हुई थी।वह सोकर भी नहीं उठी थी कि पिता चंद्रमोहन सीधे बेटी के बिस्तर के पास पहुँचा औऱ अपनी लाइसेंसी डबल बैरल से तीन गोलियां सटाकर सीने औऱ सिर में मार दीं। fatehpur news

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

इसके बाद अपनी बाइक से थरियांव थाने पहुँचा और बेटी की हत्या करने की बात बताते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस भी घटना सुनने के बाद हैरान हो गई।आरोपी पिता को हिरासत में लेने के बाद।घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेसिंक की टीमें पहुँचीं।वहां से डबल बैरल औऱ तीन ख़ाली खोखों को बरामद किया।बिस्तर पर स्वाति का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।father murder his daughter thariyav thana jaisinghpur

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

घर में चंद्रमोहन का बेटा औऱ पत्नी भी हैं।जो घटना के बाद से फ़रार हैं।पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि घटना में और भी कोई तो शामिल नहीं था।पुलिस ने ससुरालीजनों से भी सम्पर्क किया है।पुलिस यह भी पता कर रही है कि आख़िर ऐसा क्या हुआ था जिसके बाद पिता ने यह ख़ौफ़नाक कदम उठा लिया।

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us