Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:गंगा नदी में तेज़ी से बढ़ रहा जलस्तर फतेहपुर के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात डीएम ने किया दौरा

Fatehpur News:गंगा नदी में तेज़ी से बढ़ रहा जलस्तर फतेहपुर के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात डीएम ने किया दौरा
Fatehpur News:बाढ़ग्रस्त इलाक़े का डीएम ने किया दौरा

पहाड़ी औऱ मैदानी इलाकों में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से गंगा नदी में तेज़ी से जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.बुधवार को डीएम अपूर्वा दुबे ने इन इलाक़ों का दौरा कर हालातों का जायज़ा लिया. Fatehpur Latest News

Fatehpur Latest News In Hindi:गंगा नदी में तेज़ी से बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ की स्थिति उत्तपन्न हो गई है.फतेहपुर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बुधवार को बाढ़ आशंकित इलाक़ों का दौरा कर हालातों का जायज़ा लिया.डीएम बुधवार को मलवां विकास खण्ड के बाढ़ प्रभावित ग्राम अभयपुर के मजरे बड़ाखेड़ा, महुवाघाटी पहुँचीं.यहाँ जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर लोगों से हालचाल जाना. Fatehpur News

डीएम ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने खाने के उचित इंतजाम किए गए हैं.और सतर्कता बढ़ा दी गयी है सड़क की सफाई, नालियों की सफाई व दवा का छिड़काव कराया जा रहा है.उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को ठहरने के लिए महुआ घाटी में पूरी तैयारी की गयी है और बाढ़ चौकियां स्थापित की जा चुकी है.सतर्कता बढ़ा दी गई है जैसे ही हालात बिगड़ेंगे लोगों को बाहर निकाला जाए लोगों से बाहर निकलने की अपील भी की गई है. Fatehpur News

इस मौके में एडीएम सदर धीरेंद्र कुमार सिंह एसडीएम बिंदकी निधि बंसल, खंड विकास अधिकारी मलवां प्रवीणानंद सहित सचिव व राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे. Fatehpur Latest News

सैकड़ों बीघे की फ़सल डूबी..

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से सहायक नदी पांडु का भी जलस्तर तेज़ी से बढ़ जाने से दर्जनों गांव घिर गए हैं.नदी किनारे बसे गांवों में क़रीब 200 बीघे की फ़सल किसानों की डूब गई है.जिन किसानों ने खेत में फसलों की बुवाई कर रखी थी, वह भी डूब गए हैं.किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान की चिंता सताने लगी है.Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

एसडीएम बिंदकी ने बताया कि किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है. लेखपालों को बाढ़ग्रस्त इलाक़ों में लगाया गया है.नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी.Flood In Fatehpur 

Read More: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us