Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सूबे में बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने किया पिंडदान..!

फतेहपुर:सूबे में बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने किया पिंडदान..!
फतेहपुर:कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन।

प्रदेश में बढ़ी आपराधिक वारदातों से विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार है..शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सरकार का श्राद्ध और पिंडदान कर विरोध जताया..पढ़ें पुरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:प्रदेश में जिस तरह से बीते कुछ महीनों से क़ानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं उसके चलते योगी सरकार और उनकी पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है।क़ानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विपक्षी दल लगातार सीएम योगी पर हमलवार हैं।

ये भी पढ़ें-यूपी में अपराध बेक़ाबू..एक बड़े व्यवसाई के पौत्र का अपरहण..फ़िरौती में मांगें चार करोड़..!

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में यूपी  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर फतेहपुर कांग्रेस इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेसियों ने कहा कि योगी राज में लोकतंत्र व क़ानून के राज की मृत्यु हो चुकी है।जिसके चलते आज प्रतीकात्मक श्राद्ध व पिंडदान का आयोजन किया गया है।

श्राद्ध कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने मुंडन कराया व पूरे विधि विधान से यज्ञ व प्रतीकात्मक अस्थियों का विसर्जन बाद में गंगा जी मे किया।

Read More: Mahoba News: बीच सड़क जलशक्ति मंत्री और भाजपा विधायक में तीखा विवाद ! काफिला रोकने से मचा बवाल, अखिलेश ने ली चुटकी

ये भी पढ़ें-UP:कानपुर में एक और बड़ा कांड..अपरहण के बाद ही कर दी गई थी हत्या..फिर ले ली तीस लाख की फ़िरौती..!

Read More: पंकज चौधरी को प्रदेश और नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी ! जानिए दोनों नेताओं की कुल संपत्ति कितनी है

जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और लगातार हो रही अपहरण, लूट व हत्याओं के विरोध में यह आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहाँ की उत्तर प्रदेश में जंगल राज है योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है कानून व्यवस्था और लोकतंत्र की मृत्यु के सम्बन्ध में यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधाकर अवस्थी,डा०अतुल पासवान,चंद्र प्रकाश लोधी,शिवाकांत तिवारी,विकास मिश्र,पंकज गौतम,उदित अवस्थी,सरोज गौतम,भूपेंद्र बाजपेयी,संदीप साहू,धर्मेंद्र तिवारी, संगीताराज पासी आदि पार्टी से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Tags:

Latest News

India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अहम खबर सामने आयी है, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फ़रवरी से...
Fatehpur News: दोबारा सामने आया तो रिक्शा चढ़ाकर मार डालूंगा ! जिला अस्पताल के सामने फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला
आज का राशिफल 03 फरवरी 2026: सोंच समझ कर करें काम, जानिए 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
जालसाजों का शिकार हुए जेल अधीक्षक: नीट में बेटी का दाखिला कराने के नाम पर 23 लाख की ठगी, ऐसे मिला था नंबर
Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
Fatehpur News: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा मौका, RTE के तहत 16 फरवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया
आज का राशिफल 01 फरवरी 2026: कुछ राशियों के जातकों को संभल कर रहना होगा, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us