Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:ट्रक चालकों के आपसी विवाद में क्लीनर की मौत.गंगा के पुल से नीचे फेंका।

Fatehpur News:ट्रक चालकों के आपसी विवाद में क्लीनर की मौत.गंगा के पुल से नीचे फेंका।
प्रतीकात्मक फोटो साभार:गूगल

फ़तेहपुर में दो ट्रक चालकों का आपसी विवाद इस क़दर बढ़ गया कि दोनों ने दूसरे ट्रक के क्लीनर को गंगा के पुल से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मृतक के चाचा की एफआईआर पर दोनों ट्रक चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..Fatehpur Crime News Today

फ़तेहपुर(Fatehpur News):दो ट्रक चालकों के आपसी विवाद ने एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बक्सर गंगा पुल का है जहां गुरुवार रात करीब नौ बजे ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक ड्राइवर आपस में भीड़ गए।लड़ाई बातचीत से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गई।

इस बीच दूसरे ट्रक का क्लीनर बढ़ते झगड़े और बीच बचाव के लिए दोनो के पास आ गया।क्लीनर ने उन दोनों को रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक बात न मानते हुए आपस में भिड़े रहे।इतना ही नहीं क्लीनर के बार-बार बीच में आने से आग बबूला ट्रक ड्राइवरों ने क्लीनर को ही बक्सर के पुल से नीचे फेंक दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

सीओ योगेंद्र मलिक ने जानकारी देते हुए कहा कि अम्बेडकर नगर के ट्रक चालक बिंदेश्वरी प्रसाद और रामू के बीच ओवर टेक को लेकर आपसी विवाद हो गया।बीच बचाव को लेकर दूसरे ट्रक के क्लीनर राजेश निवासी सुल्तानपुर को दोनों ने उठाकर पुल से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई है।मृतक के चाचा राम सहाय की तहरीर के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us