Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:युवती की अधजली लाश और रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव का क्या है कनेक्शन..डरावनी है सच्चाई..!

फतेहपुर:युवती की अधजली लाश और रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव का क्या है कनेक्शन..डरावनी है सच्चाई..!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

यूपी के फतेहपुर में शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती का अधजला शव मिलने से हड़कम्प मच गया..घटनास्थल पर पहुँच पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू ही की थी कि एक युवक का भी शव नजदीक के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला.पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शनिवार सुबह ज़िले में हड़कम्प मच गया।एक युवती का अधजला शव गाँव किनारे मिला युवती के बदन पर कपड़े नहीं थे जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि रेप के बाद युवती को जिंदा जला दिया गया है।घटना की ख़बर जंगल में आग की तरह फैल गई आनन फानन में घटना स्थल पर एसपी प्रशान्त वर्मा व डीएम संजीव कुमार पहुँचे। fatehpur news

ये भी पढ़ें-UP:भ्रष्टाचारी एसपी और थानेदार पर दर्ज हुआ हत्या की कोशिस औऱ साज़िश का मुकदमा.!

मामला औंग थाना क्षेत्र के मकुवाखेड़ा गाँव का है।शनिवार की सुबह गाँव किनारे एक युवती का अधजला शव ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दी।मौक़े पर थानाध्यक्ष केशव वर्मा पहुँचे।शव की हालत देख शिनाख़्त नहीं हो पा रही थी।युवती को बुरी तरह जला कर मारा गया था बदन पर कपड़े भी नहीं थे जिससे यह आशंका थी कि युवती को रेप के बाद जिंदा जला दिया गया है।घटना स्थल पर मोबाइल फोन और कुछ अहम सुराग पुलिस के हाँथ लगे।कुछ देर बाद युवती की शिनाख़्त गाँव की ही एक दलित बिरादरी की लड़की के रूप में हुई।पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही थी कि गाँव के नजदीक ही रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 9 बजे एक 25 वर्षीय युवक की लाश मिली।मृतक युवक की पहचान गाँव के ही रामू उर्फ धीरेंद्र के रूप में हुई। fatehpur crime news

ये भी पढ़ें-UP:कोरोना किट घोटाले के बीच हटाए गए आठ जिलों के डीएम..कुछ और निशाने पर.!

घटना स्थल पर पहुँचे एसपी प्रशान्त वर्मा ने बताया कि मकुवाखेड़ा गाँव के रामू उर्फ़ धीरेंद्र नाम के 25 वर्षीय युवक ने 20 वर्षीय युवती की हत्या करने के बाद गाँव के नज़दीक से गुजरे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।fatehpur aung maukuvakheda murder sucide news

ये भी पढ़ें-UPPSC result 2018:फतेहपुर के आदर अदीब पॉवेल बंधु के पीसीएस अफ़सर बनने की कहानी.!

लेकिन घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक व युवती एक ही बिरादरी के थे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।लेकिन अचानक युवक द्वारा युवती की इतने बेहरम तरीक़े से हत्या किया जाना लोगों को खटक रहा है।हालांकि युवक को ग्रामीणों ने सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ़ जाते हुए देखा था।जिसके थोड़ी देर बाद ही युवक रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us