Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:फतेहपुर सहित कई सीटों पर राजा भैया ने किया प्रत्यासी उतारने का ऐलान.!क्या बदल जाएगी यूपी की सियासत..?

राजनीति:फतेहपुर सहित कई सीटों पर राजा भैया ने किया प्रत्यासी उतारने का ऐलान.!क्या बदल जाएगी यूपी की सियासत..?
फाइल फोटो

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर प्रत्यासी उतारने का ऐलान किया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: यूपी की सियासत में राजाभैया का अपना महत्व है,प्रतापगढ़ से ताल्लुक रखने वाले राजा भैया यूपी की कई लोकसभा सीटों पर किसी भी पार्टी का समीकरण बिगाड़ने का माद्दा रखते हैं। प्रतापगढ़ से विधानसभा का निर्दलीय चुनाव जीतकर राजा भैया पूर्व में सपा को समर्थन करते थे और वह सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।सूबे में योगी सरकार बनने के बाद राजा भैया ने अभी हाल ही में अपनी एक नई पार्टी बना ली है।एससी एसटी एक्ट समेत कई मुद्दों पर विरोध जताते हुए बनी राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी यूपी में कई दलों का समीकरण बिगाड़ सकती है।

भाजपा से गठबंधन की थी चर्चा...

कुछ दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा यूपी में राजा भैया की पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है और यह भी खबरें आई कि भाजपा प्रदेश में दो सीटें प्रतापगढ़ व कौशाम्बी राजा भैया को देने को तैयार भी है पर भाजपा द्वारा शर्त यह रखी गई थी कि दोनों जगह ही प्रत्याशी भाजपा के सिंबल में ही चुनाव लड़ेगे पर यह शर्त राजा भैया मानने को तैयार नहीं हुए वह अपनी पार्टी के सिंबल फुटबाल खेलता आदमी के ही चुनावी निशान के साथ चुनाव लड़ाने के मूड में थे जिसके बाद दोनों दलों के बीच बात नहीं बन सकी और कुछ रोज पहले ही राजा भैया ने प्रतापगढ़ और कौशाम्बी से अपना प्रत्याशी उतार दिया है।

इसके बाद राजा भैया के तरफ़ से बुधवार को एक ट्वीट कर ये जानकारी दी गई कि हमारी पार्टी ने फतेहपुर, बांदा,सीतापुर, मछली शहर,हमीरपुर,जालौन,जौनपुर, डुमरियागंज, बहराइच,गाजीपुर, और बलिया से लोकसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है उन्होंने लिखा कि इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा शीघ्र ही कि जाएगी।गौरतलब है कि इन सीटों के अलावा प्रतापगढ़ और कौशाम्बी लोकसभा सीट पर उम्मीदवारो के नाम का ऐलान राजा भैया ने पहले ही कर दिया था।

भाजपा को हो सकता है नुकसान...

राजा भैया यूपी की सियासत में ख़ासा महत्व रखते हैं खासकर प्रतापगढ़ सहित कई लोकसभा सीटें ऐसी हैं जिन पर प्रत्याशी उतारने का फ़ैसला कर राजा भैया ने भाजपा के लिए खासी मुश्किल पैदा कर दी है। चूँकि यूपी के कुछ जिलों में क्षत्रिय मतदाताओं के बीच राजा भैया की तगड़ी पैठ मानी जाती रही है औऱ क्षत्रियों को भाजपा का कोर वोटर भी माना जाता है ऐसे में यदि राजा भैया की पार्टी ने कुछ सीटों प्रत्यासी उतारने का ऐलान किया है तो भाजपा को झटका लगना तय है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us