Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:हत्या का राज दारू के ठेके से खुला..हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में.!

फतेहपुर:घटनास्थल पर जाँच करती पुलिस।

गुरुवार सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक अधेड़ का हत्यायुक्त शव मिलने से हड़कम्प मच गया था..मृतक की हत्यारों ने आँखे भी फोड़ दी थी.हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर कर दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फ़तेहपुर:गुरुवार सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज के पास एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का हत्यायुक्त शव मिला था।इस हत्याकांड का पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।Fatehpur hussainganj murder news

क्या है पूरा मामला..

गुरुवार सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज के पास खेतों में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का हत्यायुक्त शव पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी जय सिंह पटेल उर्फ़ रज्जन के रूप में हुई।मृतक के गले पर चोट के निशान थे,आंखों से खून निकल रहा था, हत्यारों ने आँखे भी  फोड़ दीं थीं।परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।पुलिस को शव के पास ही पानी के पाउच, दारू की बोतल, मूंगफली और चटनी आदि बरामद हुई थी।

हत्यारों तक कैसे पहुँची पुलिस..

शव के पास ही दारू की बोतल, पानी के पाउच आदि मिलने से यह पता चल रहा था कि हत्या से पहले यहां शराब पी गई है।पुलिस की जाँच इसी दिशा में बढ़ी, कुछ दूरी पर सातमील चौराहा के एक दारू के ठेके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मे गाँव का ही अमित विश्वकर्मा देखा गया।fatehpur crime news

घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अमित विश्वकर्मा से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया वह एवं उसका साथी दिनेश और मृतक जय सिंह उर्फ़ रज्जन बुधवार शाम को दारू पी रहे थे शराब पीने के दौरान मृतक ने दिनेश को गाली दे दी जिस पर विवाद शुरू हो गया तभी अमित और दिनेश ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट हत्या कर दी।दिनेश ने गुस्से में आकर मृतक की आंख में अंगूठा घुसा दिया था।fatehpur murder news

एएसपी ने कहा कि पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए घटना का बारह घण्टों के भीतर सफ़ल अनावरण कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों आरोपियों ने पूरी घटना बताते हुए अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

05 Nov 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती ने रविवार को तामेश्वर मंदिर में अपने मंगेतर के साथ...
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता
प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने
Aaj Ka Rashifal 09 May 2026: शनि बिगाड़ सकते हैं आपके काम, करें संकट मोचन की आराधना, जानिए दैनिक राशिफल

Follow Us