Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:नलकूप में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या..!

फतेहपुर:नलकूप में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या..!
फतेहपुर:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल व ग्रामीण।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

सोमवार सुबह एक अधेड़ का हत्यायुक्त शव उसके नलकूप से बरामद हुआ।पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है.मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:ज़िले में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अधेड़ का हत्यायुक्त शव उसके नलकूप से पुलिस ने बरामद किया।Fatehpur crime news today

ये भी पढ़ें-24 August 2020 rashifal:स्वास्थ्य सम्बन्धी अनदेखी महंगी पड़ सकती है..जानें सभी राशियों का हाल.!

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर गाँव निवासी संग्राम सिंह (53) पुत्र गुलाब सिंह बीती रात अपने खेत के पास बने नलकूप में सो रहे थे।रात में उनकी किसी अज्ञात हमलावर द्वारा तेज़ धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई।सुबह परिजनों को उनका खून से लथपथ शव चारपाई में पड़ा हुआ मिला।घटना की सूचना पर मौक़े पर पुलिस बल और फॉरेंसिक की टीम पहुँची।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:दोस्तों संग यमुना में नहाने गया छात्र लापता..देर रात तक जारी रही खोज.!

पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस और एसओजी की टीम ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।हत्या का शक सबसे पहले करीबियों पर टिका है।मृतक के पुत्र वीरू सिंह से भी पुलिस ने पूछताछ की है।Fatehpur news

घटनास्थल का मुआयना करने पहुँचे एसपी प्रशान्त वर्मा ने बताया कि अधेड़ की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।मृतक के पुत्र ने मृतक के भाँजे के ऊपर हत्या का शक ज़ाहिर किया है।संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। fatehpur hussainganj murder

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us