Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:नए एसपी के आते ही होने लगे धड़ाधड़ ख़ुलासे.मोबाइल शॉप में चोरी करने वाला गैंग पुलिस हिरासत में.!

फतेहपुर:नए एसपी के आते ही होने लगे धड़ाधड़ ख़ुलासे.मोबाइल शॉप में चोरी करने वाला गैंग पुलिस हिरासत में.!
फतेहपुर:धाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी।

फतेहपुर में नवागत पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल के आते ही चोरी, लूट आदि के मामलों का तेजी से खुलासा हो रहा है।बुधवार को धाता पुलिस द्वारा चोरों के एक गैंग को पकड़ा गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:युवा आईपीएस अधिकारी सतपाल अंतिल ने जब से फतेहपुर के एसपी के रूप में ज़िले की कमान संभाली है।तब से एक के बाद एक बड़े खुलासे ज़िले की पुलिस कर रही है।खासकर लूट, चोरी, छिनैती आदि करने वालों के खिलाफ एसपी ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। fatehpur news

बुधवार को धाता पुलिस ने एक बड़े चोर गैंग का खुलासा किया है।इस गैंग के चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इनके पास से चोरी के आठ मोबाइल व अवैध असलहे बरामद हुए हैं।बरामद हुए मोबाइलों की क़ीमत एक लाख से अधिक है।

बीते सत्रह सितंबर को लिहई बाजार थाना धाता स्थित पूजा टेलीकॉम मोबाइल शॉप में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ मोबाइल चोरी किए थे।इस चोरी का मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज था।पुलिस खुलासे में लगी थी।

बुधवार सुबह धाता थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने मय पुलिस फ़ोर्स गलेहरा नहर पुलिया के पास से मशरूफ़ अहमद (20), आरिफ़ (32), जुनैद उल्लाह (24) औऱ मोहम्मद रिजवान(19) को गिरफ्तार किया।ये चारों आरोपी जहांगीर नगर गहुरे थाना खखरेरू औऱ प्रेमनगर थाना सुल्तानपुर घोष के रहने वाले हैं।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि धाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए चोरों ने पूजा टेलीकॉम मोबाइल शॉप में चोरी की थी उनके पास से दुकान से चोरी किए गए पांच मोबाइल व चोरी के ही तीन औऱ मोबाइल बरामद हुए हैं।चारों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us