Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि का भ्रष्टाचार उजागर करना पत्रकार को पड़ा भारी.दर्ज कराया फ़र्जी मुकदमा..पत्रकार ने खाया ज़हर..!

फर्रुखाबाद:सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि का भ्रष्टाचार उजागर करना पत्रकार को पड़ा भारी.दर्ज कराया फ़र्जी मुकदमा..पत्रकार ने खाया ज़हर..!
फर्रूखाबाद:अस्पताल में भर्ती पत्रकार।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

फर्रुखाबाद में एक पत्रकार को नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ ख़बर छापना महंगा पड़ गया है।इस वक्त पत्रकार अस्पताल में भर्ती जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहा है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

क़ायमगंज(फर्रुखाबाद):यूपी में पत्रकारों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।कंही प्रशासनिक स्तर पर फ़र्जी मुकदमा लाद पत्रकारों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा तो कंही पर नेताओं माफियाओं और दबंगो की गुंडागर्दी का शिकार होना पड़ रहा है।सरकार लाख दावे करे लेकिन यूपी में पत्रकारों ख़ासकर स्थानीय पत्रकारों के हालत बेहद ख़राब हैं।ताज़ा मामला फर्रूखाबाद ज़िले का है।जहाँ एक वरिष्ठ पत्रकार ने स्थानीय सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि से तंग आकर जहर खा लिया है।पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला..

ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता ने कायमगंज नगर पालिका द्वारा बनवाई जा रही सड़क को लेकर एक ख़बर दैनिक समाचार पत्र में छापी थी।उन्होंने अपनी खबर में बताया था कि जो निर्माण कार्य चल रहा है वह मानक विहीन तरीके से चल रहा है।

मानक विहीन निर्माण कार्य का नगर के सभासदों ने भी विरोध किया था। इस सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता ने वहां का समाचार संकलित किया था।और फिर उसको समाचार पत्र में छापा था।

ये भी पढ़े-कैसा होगा लॉकडाउन 5.0 का स्वरूप..!

इसी से गुस्साए नगर पालिका चेयरमैन सुनील चक व अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर ने वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ हरिजन एक्ट का झूठा मुकदमा कोतवाली कायमगंज में बीते 27 मई को दर्ज करा दिया।

जानकारी के मुताबिक बीती शाम चेयरमैन के कुछ नकाबपोश गुंडे मय हथियारों के पत्रकार प्रदीप गुप्ता के घर जान माल की धमकी भी देने गए थे।मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे पत्रकार ने शनिवार दोपहर जहर ख़ा लिया।परिजनो को जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया।परिजन इलाज़ के लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  लाए जहाँ इलाज़ जारी है।

ये भी पढ़े-कोरोना:बीते 24 घण्टों में जबरदस्त उछाल..!

पत्रकार द्वारा जहर खाने की सूचना के बाद चेयरमैन के खिलाफ पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।हिन्दू जागरण मंच ने भी पुलिस प्रशासन को भाजपा चैयरमैन के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और धरने पर बैठ गए हैं।सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर तथा कोतवाली प्रभारी डॉ विनय प्रकाश राय मय फोर्स के सीएचसी कायमगंज पहुंचे।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us