Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:बाढ़ का मजा लेने आए चार दोस्त गंगा में डूबे..पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाया..!

फर्रुखाबाद:बाढ़ का मजा लेने आए चार दोस्त गंगा में डूबे..पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाया..!
फर्रुखाबाद:थाने में मौजूद चारो दोस्त।

यूपी के फर्रुखाबाद में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया, बाढ़ का लुत्फ़ उठाने आए चार दोस्त तेज़ बहाव में नाव पलटने से डूब रहे थे..जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सकुशल बचा लिया गया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:गंगा नदी में आई बाढ़ का नाव में बैठकर लुत्फ़ उठा रहा दोस्तों का एक समूह बड़ी मुशीबत फँस गया था।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह चारों को सकुशल नदी की धारा से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें-crime in uttar pradesh:यूपी में देर रात बड़ी वारदात..टीवी चैनल के पत्रकार को बदमाशों ने गोलियों से भूना.!

जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप पाठक(25) व सोनू अग्निहोत्री (24) निवासी घटिया चिलौली अपने दोस्त लक्ष्मीशंकर निवासी पृथ्वी दरवाजा कायमगंज,और मिताली 28 वर्ष निवासी गलीनूर कायमगंज के साथ स्कूटी व बाइक से शमसाबाद थाना क्षेत्र के ढाई घाट गंगा नदी पर बाढ़ का लुत्फ उठाने आए हुए थे।चारों लोग और अधिक आंनद लेने के लिए नाव में बैठ गए।बाढ़ और तेज बहाव में नाव बीच में पलट गई।नाविक तो तैरकर बाहर निकल आया लेक़िन ये चारों गंगा में डूबने लगे।

ये भी पढ़ें-Mirzapur 2 का इंतजार हुआ ख़त्म..रिलीज़ डेट की हुई घोषणा..!

नाविक ने इस बीच पुलिस को सूचना दी।मौक़े पर स्थानीय पुलिस पहुँची।चारों की किस्मत अच्छी थी नाव जाकर नदी में बने पुल के पिलर में फंस गई।और यह चारों भी उसी नाव के सहारे जान बचाने के प्रयास में जुटे रहे। farrukhabad today news

सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी आर.के.रावत हल्का इंचार्ज विक्रम सिंह  यादव,दरोगा मेहरबान सिंह कांस्टेबल भूपेंद्र चौधरी , विकसित कुमार, इंदु सिंह ने ग्रामीणों की मदद से नदी में रस्सा डालकर चारों  को सकुशकल बाहर निकाला।सूचना पर सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर भी मौक़े पर पहुँचे। farrukhabad news

चारों को नदी से बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में पुलिस ने भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने सबकी जाँच की और बताया कि चारों स्वस्थ हैं।पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची।परिजनों को थाने बुला चारों को सुपुर्द कर दिया।सभी ने पुलिस और ग्रामीणों की सराहना की।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us