
Farrukhabad news:कम्बल वितरण में भी भ्रष्टाचार, लेखपाल ने गरीबों से कर ली अवैध वसूली
On
फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेत्र में अत्यंत गरीब ग्रामीणों को जिला प्रशासन की तरफ़ से कम्बल वितरित करने आए हल्का लेखपाल पर ग्रामीणों ने अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फर्रुखाबाद:सरकारी मुलाजिम भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं!हर छोटी सी छोटी सरकारी मदद देने के एवज में वह गरीबों से अवैध वसूली करने से बाज़ नहीं आ रहें हैं।ताज़ा मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है।जहाँ एक लेखपाल ने गरीबों को कम्बल देने के बदले में सरकारी फीस के नाम पर 50-50 रुपए की अवैध वसूली कर ली। farrukhabad news
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के विकास खंड शमशाबाद की ग्राम पंचायत गुसरापुर के मजरा रामनगर केे जहां ग्रामीण राहुल अवस्थी ने उप जिलाधिकारी को गांव में कम्बल वितरण करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था,जिसमे अत्यंत ग़रीब 20 लोगों के नाम थे।shamsabad news

लेखपाल धर्मेंद्र से जब उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण अवैध बसूली का आरोप लगाकर छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं।वसूली का आरोप असत्य है
Tags:
Related Posts
Latest News
06 Sep 2026 18:49:25
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
