Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP DGP News:अनुष्का मामले में हाईकोर्ट सख्त डीजीपी को चेतावनी एसपी को करें ज़बरन रिटायर

Anushka Pandey फ़ाइल फ़ोटो

यूपी के मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में छात्रा अनुष्का पांडेय की हुई संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख़्त टिप्पणी करते हुए यूपी डीजीपी मुकुल गोयल को चेतावनी देते हुए तत्कालीन एसपी मैनपुरी को हटाने के निर्देश दिए हैं. Mainpuri Anushka Pandey Case UP DGP News

UP DGP News:प्रयागराज हाईकोर्ट ने अनुष्का पांडेय मौत मामले में दायर हुई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को सख्त टिप्पणी की है।जिसके बाद यूपी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।कोर्ट ने डीजीपी मुकुल गोयल को फटकार लगाते हुए कहा कि तत्कालीन एसपी मैनपुरी के खिलाफ कार्यवाही करें या ज़बरन रिटायर कर दें। UP DGP Anushka Pandey Death Case

कोर्ट ने पूरे मामले में पुलिस की तरफ़ से बरती गई घोर लापवाही पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते डीजीपी से पूरी तैयारी के साथ कोर्ट में आने को कहा।बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान डीजीपी मुकुल गोयल कोर्ट में मौजूद थे।लेकिन उनके बयानों से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ। Anushka Case Mainpuri

मामले की सुनवाई कर रहे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम एन भंडारी तथा न्यायमूर्ति ए के ओझा की खंडपीठ ने डीजीपी से कहा कि मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करें नहीं तो कोर्ट को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

नीचे दी हुई लिंक में आप पढ़ सकते हैं अनुष्का के मौत की ख़बर.

अब तक मामले में क्या हुआ..

दरअसल साल 2019 में 16 सितंबर को मैनपुरी के भोगांव नवोदय विद्यालय में नाबालिग छात्रा का शव फाँसी पर लटका हुआ मिला था।मां ने परेशान करने व मारपीट कर फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया था।इस घटना में अनुष्का के पिता राजेंद्र पांडेय की ओर से विद्यालय के छात्र सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। Anushka Mainpuri Nayoday School Student Death News

मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता एसआईटी जांच कर रही है। जांच टीम में शामिल एसपी मैनपुरी अजय कुमार ने अनुष्का कांड का खुलासा करने के लिए अब तक 21 लोगों के पॉलीग्राफी टेस्ट कराए हैं। 12 लोगों का डीएनए कराने के लिए रक्त के नमूने लिए गए हैं लेकिन जांच पूरी तरह निष्पक्ष हो इसके लिए एसपी ने 10 अन्य लोगों के डीएनए कराने का फैसला लिया था।

15 Sep 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों की कहासुनी ने बड़ा विवाद...
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Follow Us