Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में शोहदों ने ली अमेरिका में पढ़ने वाली टॉपर की जान..भारत सरकार से मिली थी करोड़ों की स्कालरशिप..!

यूपी में शोहदों ने ली अमेरिका में पढ़ने वाली टॉपर की जान..भारत सरकार से मिली थी करोड़ों की स्कालरशिप..!
सुदीक्षा भाटी फ़ाइल फ़ोटो साभार-गूगल

यूपी में जंगलराज, गुंडाराज का ताजा मामला बुलंदशहर से सामने आया है..पढ़ें पूरा मामला युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:यूपी में गुंडे और अपराधियों के एनकाउंटर की खबरें लगातार आ रहीं हैं।लेक़िन बावजूद इसके क्राइम बेइंतहा बढ़ा हुआ है।विपक्ष अब यूपी में जंगलराज और गुंडाराज होने की बात कह रहा है।ताजा मामला यूपी के बुलंदशहर से जुड़ा हुआ है।जहाँ की घटना से लोगों में रोष व्याप्त हो गया है।

क्या है पूरा मामला..

अमेरिका के बॉब्सन कालेज में भारत सरकार के खर्च पर पढ़ने वाली गौतमबुद्धनगर के दादरी की होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें उसकी मौत हो गई।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक से मामा के यहाँ औरंगाबाद जा रही थी।तभी सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।

ये भी पढें-कोरोना:फतेहपुर में तेईस नए पाज़िटिव..कुल आँकड़ा 753..!

साथ में मौजूद चाचा का आरोप है कि जब वह बुलंदशहर औरांगबाद रोड पर चल रहे थे तभी बुलेट गाड़ी में सवार दो शोहदे उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे और सुदीक्षा के साथ चलती गाड़ी में छेड़छाड़ कर रहे थे, फिर आगे जाकर अचानक से बुलेट में ब्रेक लगा दिया जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और होनहार छात्रा की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉब्सन कालेज में स्टडी कर रही थी और छुट्टियों में घर आई हुई थी। 20 अगस्त को सुदीक्षा भाटी को अमेरिका वापस लौटना था।

ये भी पढ़ें-UP:प्रदेश भर में 111 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले..फतेहपुर से कपिलदेव व अभिषेक की विदाई..!

सुदीक्षा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में बुलंदशहर जिला में टॉप किया था।जिसके बाद भारत सरकार की तरफ से उन्हें क़रीब 3.80 करोड़ की स्कालरशिप मिली थी और उच्च शिक्षा के लिए वह अमेरिका में पढ़ रहीं थीं।

वहीं बुलंदशहर पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, औरंगाबाद थाना पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक रोड ऐक्सिडेंट हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि सुदीक्षा अपने भाई के साथ मामा के घर जा रही थी, वहां पर यह ऐक्सिडेंट हुआ। एसपी ने कहा कि भाई और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सामने से एक बुलेट मोटरसाइकल जा रही थी। ट्रैफिक के कारण बुलेट मोटरसाइकल ने ब्रेक लिया, ब्रेक के कारण मोटरसाइकल भाई-बहन की गाड़ी से टकराई। टकराने के बाद लड़की की गिरने से दुखद मौत हो गई।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us