Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh Budget 2021:वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट, क्या है ख़ास जानें

Uttar Pradesh Budget 2021:वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट, क्या है ख़ास जानें
Up budget live updates

यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में योगी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

लखनऊ:उत्तर प्रदेश का बजट सोमवार को विधानसभा में पेश हो गया।राज्य सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया।यह बजट योगी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है।Up budget live

खन्ना ने रविवार शाम अपने सरकारी आवास पर अपर अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान के साथ वित्त वर्ष 2021-22 के बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया था।Uttar pradesh budget 2021

यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अनुमति लेकर योगी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर दिया है। बजट के लिए घर से निकलने से पहले वित्तमंत्री ने घर पर ब्रीफकेस रखकर पूजा पाठ की।बता दें कि सुरेश खन्ना पहली बार पेपर लेस बजट पेश कर रहे हैं।यह बजट 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का है।

सुरेश खन्ना ने कहा कि गोवंश के सरंक्षण के लिए योजना चलाई जा रही है, अलग-अलग जगह पर गोशाला बनाई गई हैं। इसे आगे बढ़ाया जाएगा और अलग-अलग जगहों पर आश्रय स्थलों की संख्या को बढ़ाई जाएगी।

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए 1492 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 1107 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। गोरखपुर एक्सप्रेस वे के लिए 750 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अब तक का सबसे बड़ा 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया। इसके तहत हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य है। 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। मेडिकल शिक्षा के लिए एक हजार करोड प्रस्तावित किए गए हैं।

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us