Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:डबल मर्डर-बसपा नेता व उनके भांजे की गोलीमार कर हत्या..मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए थे पिस्टल.!

फोटो साभार गूगल

यूपी के बिजनौर ज़िले में बसपा नेता व उनके भांजे की अज्ञात हमलावरों ने गोलीमार कर हत्या कर दी..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

बिजनौर: चुनावी परिणामों के बाद प्रदेश में अपराध का ग्राफ़ अचानक से बढ़ गया है।ताज़ा मामला बिजनौर ज़िले का है जहाँ बीते मंगलवार यानी कि 28 मई के दिन दोपहर में ज़िले के ही एक बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर और उनके साथ मे ही बैठे हुए उनके भांजे की हमलावरों ने गोलीमार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-पुलिस की सक्रियता ने बचा ली किशोरी की जान..हर तरफ़ हो रही थानाध्यक्ष के कार्य की चर्चा.!

ज़िले में दिनदहाड़े हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।आपको बतादें कि बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एहसान अहमद और उनके भांजे शादाब की गोली मारकर उस वक़्त हत्या कर दी गई जब वह अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। हत्या की सूचना पर मौक़े पर पहुँची पुलिस फोर्स जांच पड़ताल में जुट गई है।शुरुआती जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि शायद प्रॉपर्टी विवाद में इस डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। ऑफिस में मौजूद लोगों की माने तो दोपहर को दो लोग एक मिठाई का डिब्बा लेकर बसपा नेता से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंचे थे।और इसी मिठाई के डिब्बे में पिस्टल थी।लोगों की माने तो दोपहर करीब ढाई बजे हाजी मोहम्मद अहसान कार्यालय में सोफे पर बैठकर कुछ काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े-फतेहपुर-चुनावी जीत हार की बहस में अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस समर्थक की गोली मार की हत्या..!

तभी मिठाई के डिब्बे लेकर दो लोग कार्यालय में घुसे।हाजी एहसान ने केवल इतना ही पूछा था कि क्या बात है भाई, अगले ही पल कार्यालय पर आए दोनों लोगों ने मिठाई के डिब्बे से पिस्टल निकालकर हाजी एहसान और पास ही बैठे उनके भांजे शादाब और एक अन्य पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की मौत हो गई तीसरा व्यक्ति गोली लगने से बाल-बाल बच गया।

29 May 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

UPSRTC Job: यूपी में महिलाओं के लिए 2584 नौकरियां, मेरिट से होगा चयन, अपने जिले में मिलेगी तैनाती UPSRTC Job: यूपी में महिलाओं के लिए 2584 नौकरियां, मेरिट से होगा चयन, अपने जिले में मिलेगी तैनाती
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 2584 महिला परिचालकों की संविदा भर्ती की घोषणा की है. इंटरमीडिएट और CCC प्रमाणपत्र अनिवार्य...
Fatehpur News: भ्रष्टाचार में डूबा है फतेहपुर का राजस्व विभाग, तहसील में अधिकारियों के पास बैठे हैं रिश्वतखोर एजेंट
Uttar Pradesh: ईद पर ‘खून की होली’ बयान से गरमाया फतेहपुर, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 20 मार्च 2026: नवरात्र के दूसरे दिन बनी रहेगी माता रानी की कृपा, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्रकार की संदिग्ध मौत से सनसनी ! कमरे में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल 18 मार्च 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान
फतेहपुर से बंगाल के डीजीपी तक का सफर: जानिए कौन हैं IPS सिद्धनाथ गुप्ता जिनकी रणनीति पर टिका है चुनाव

Follow Us