Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:माँ बेटी की बेरहमी से हत्या 20 दिन पहले ही तय हुई थी शादी

Uttar Pradesh:माँ बेटी की बेरहमी से हत्या 20 दिन पहले ही तय हुई थी शादी
Agra news:मृतका फ़ाइल फ़ोटो

यूपी के आगरा ज़िले में एक तरफ़ा प्यार में पड़े आशिक़ ने अपनी कथित प्रेमिका औऱ उसकी माँ की चाकुओं से गोद हत्या कर दी, बचाने दौड़ी भाभी को भी उसने हमला कर लहूलुहान कर दिया..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

आगरा:उन्नीस साल की लड़की से एकतरफ़ा प्यार करने वाले पड़ोसी आशिक़ ने अपनी कथित प्रेमिका की शादी अन्य जगह तय होने से खफ़ा होकर ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दे दिया।बीती रात घर में घुसकर उसने लड़की औऱ उसकी माँ की बेहरमी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।डबल मर्डर से पूरे इलाके में डर व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। agra news

जानकारी के अनुसार आगरा के बाह थाना क्षेत्र के जरार क़स्बे में रहने वाली 50 वर्षीय शारदा औऱ उनकी 19 साल की बेटी कामिनी की बीती रात हत्या कर दी गई।हत्यारोपी पड़ोस का ही एक युवक है।Jaunpur daughter mother murder

बताया जा रहा है रविवार रात शारदा देवी के घर में पड़ोस में रहने वाला गोविंद घुस आया उसने शारदा औऱ उनकी बेटी कामिनी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया उस वक़्त सभी सो रहे थे।हमले से चीख़ पुकार मच गई।उसी घर में बगल के कमरे में सो रही कामिनी की भाभी कमलेश चीख पुकार सुन बचाने के लिए दौड़ी आरोपी ने कमलेश पर भी हमला कर दिया किसी तरह उन्होंने कमरे में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई।शोर शराबा सुन आस पास के लोग भी इकठ्ठा हो गए।गोविंद ख़ून से सना हुआ था घटना को अंजाम देने के बाद मौक़े से फ़रार हो गया।

20 दिन पहले तय हुई थी कामिनी की शादी..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्यारोपी गोविंद कामिनी के पड़ोस में ही रहता है।वह कामिनी से एकतरफा प्यार करता था।लेकिन लड़की औऱ उसके घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।बताया जा रहा है कि कई बार पहले भी लड़की के घर वालों ने गोविंद को समझाया था।लेकिन वह मान नहीं रहा था। agra double murder

गांव वालों का कहना है कि  कामिनी का रिश्ता 20 दिन पहले घरवालों ने एक जगह तय कर दिया था।यह बात गोविंद को नागवार गुजरी।तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।इस मंशा के तहत रात के अंधेरे में गोविंद उनके घर में घुस आया।चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके कामिनी और उसकी मां को मार डाला।

ग्रामीणों की सूचना पर आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे।घायल कमलेश को हॉस्पीटल भेजा।मां-बेटी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस द्वारा हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us