Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Agra Parrot News : दो परिवार तोते पर जता रहे थे हक, थाने में तोते ने मम्मी पापा कहकर खुद किया फ़ैसला

UP Agra Parrot News : दो परिवार तोते पर जता रहे थे हक, थाने में तोते ने मम्मी पापा कहकर खुद किया फ़ैसला
UP Agra Parrot News

UP Agra Parrot News यूपी के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, दरअसल यहां एक तोते को लेकर दो परिवारों में विवाद था, मामला थाने पहुँचा तो तोते ने खुद अपने असली मालिक की पहचान सबके सामने कर दी.

UP Agra Parrot News : उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.यहां एक तोते के मालिकाना हक का विवाद थाने की चौखट तक पहुँच गया.लेकिन पुलिस भी फैसला नहीं कर पाई औऱ अंत में खुद तोते को अपने असली मालिक की पहचान करनी पड़ी. तोते ने मम्मी पापा कहकर अपने मालिक को आवाज दी.

क्या है पूरा मामला..

आगरा के थाना कमला नगर के बल्केश्वर में एक परिवार तीन साल से एक विदेशी तोते को पाल रहा था.अचानक शनिवार को वह युवक घर पर आ गया, जिसने इस तोते को दिया था.युवक ने इस परिवार से तोते को वापस मांगा.इस पर परिवार के लोगों ने तोता देने ने मना कर दिया.तोते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.पुलिस तोते के साथ दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई.

अब पुलिस भी इस उलझन में पड़ गई कि तोते का असली मालिक कौन है? तोता पालने वाले को दिया जाए या मुफ्त में देने वाले को दिया जाए.पुलिस भी यह फैसला नहीं कर पाई।इसके बाद थानाध्यक्ष ने ये फैसला तोते पर ही छोड़ दिया.दोनों पक्षों से कहा गया कि तोता जिस ओर जाएगा और जिसे पहचानेगा, तोता उसी को दिया जाएगा.इसके बाद एक मेज पर तोते को छोड़ा गया. दोनों पक्षों को सामने खड़ा किया गया.

तोते के पिंजड़े से बाहर आते ही दोनों पक्षों धड़कन बढ़ने लगीं और तोता आगे बढ़ते हुए उस पक्ष की ओर चला गया जो उसे तीन साल से पाल रहा था.तोता अपनी भाषा में मालकिन को मम्मी और मालिक को पापा बोलने लगा.इसके बाद पुलिस ने तोते को पालने वाले पक्ष के सुपुर्द कर दिया.

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us