Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Fatehpur News : फतेहपुर में पकड़े गए पांच मोटरसाइकिल चोर

Up Fatehpur News : फतेहपुर में पकड़े गए पांच मोटरसाइकिल चोर
चोरी की बाइक के साथ खड़े चोर

यूपी के फतेहपुर में सदर कोतवाली पुलिस ने पाँच बाइक चोरों को चोरी की 5 बाइकों के साथ पकड़ा है.पुलिस ने पांचों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है.

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में बाइक चोर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है. ज़िले की सदर कोतवाली टीम ने पूरे गैंग का खुलासा करते हुए पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ साथ गांजा औऱ तमंचा भी बरामद हुआ है.

कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुखबिर के ज़रिए प्राप्त सूचना पर वर्मा तिराहे माल गोदाम कार्यालय के पास से विमल दुबे औऱ सत्यनारायण उर्फ़ सन्तू शुक्ला निवासी खेसहन थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में इन्होने अपने तीन औऱ साथियों का नाम बताया जिनके नाम सियाराम यादव, संदीप कुमार निवासीगण खेसहन औऱ अरबाज़ पुत्र निवासी गाजीपुर कस्बा हैं.

कोतवाल ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकों को बरामद किया गया है.अभियुक्त बाइकों की चोरी करने के बाद थाना गाजीपुर क्षेत्र अन्तर्गत नहरखोर गांव के नजदीक नहर किनारे एक आम के बाग में रखते थे, फिर मौक़ा पाकर उन्हें बेचते थे, तीन बाइकों को इसी जगह से बरामद किया गया है.

अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त विमल दुबे बहुत ही शातिर क़िस्म का अपराधी है, इसके विरुद्ध जनपद के कई थानों में गम्भीर मुकदमे दर्ज हैं. विमल सहित पांच अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. विधिक कार्यवाही जारी है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us