Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Nagar Palika Chunav 2022 : 18 नवम्बर को फ़ाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशन, चार चरणों में होंगें चुनाव

UP Nagar Palika Chunav 2022 : 18 नवम्बर को फ़ाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशन, चार चरणों में होंगें चुनाव
UP Nagar Palika Chunav 2022

यूपी में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है. मतदाता सूची का काम जारी है. 18 नवम्बर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा.उसके पहले आरक्षण की घोषणा हो सकती है. Nagar palika chunav 2022

Up Nagar Nikay chunav 2022 : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. मतदाता सूची का काम जारी है. दावे आपत्तियों के बाद 18 नवम्बर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.निकायों औऱ वार्डो के आरक्षण का फार्मूला तैयार करने में अधिकारी जुटे हुए हैं.अनुमान के मुताबिक नवम्बर महीने में ही सीटों के आरक्षण की घोषणा हो जाएगी.उसके बाद किसी भी वक्त चुनाव की तिथियों के ऐलान के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग की आचार संहिता लागू हो जाएगी.

चार चरणों में होंगें..

पिछले चुनाव की तरह इस बार भी नगर निकाय के चुनाव चार चरणों में कराए जाने की तैयारी है.दिसम्बर में ही चार चरणों में चुनाव सम्पन्न हो सकते हैं.राज्य चुनाव आयोग दिसम्बर के महीने में ही चुनाव सम्पन्न करवा लेने की तैयारी कर रहा है.आयोग के सूत्रों के अनुसार इन चुनावों की मतगणना जनवरी के पहले हफ्ते में होगी.

उल्लेखनीय है कि पिछली बार वर्ष 2017 में नवम्बर में चार चरणों में यह चुनाव करवाये गये थे और दो दिसम्बर को मतगणना हुई थी.इस बार चुनाव जनवरी के पहले पखवारे तक सम्पन्न करवाया जाना जरूरी है.मौजूदा तैयारियों को देखते हुए नवम्बर महीने में चुनाव सम्भव नहीं नज़र आता है.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

नगर निकाय चुनाव 2022 के आरक्षण का फार्मूला तय कर दिया गया है. नए एवं सीमा विस्तारित होने पर 50 फीसद से अधिक आबादी बढ़ने वाले वार्ड का आरक्षण नया मानकर किया जाएगा. जनसंख्या के आधार पर सबसे पहले अनुसूचित जाति जनजाति महिला (एसटी महिला) के लिए आरक्षित किए जाएंगे. पुराने वार्ड का आरक्षण चक्रनुक्रमांक व्यवस्था के आधार पर ही करने को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास ने बरेली जिला प्रशासन को पत्र भेजा है. इसके बाद अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला और सामान्य वर्ग के आरक्षण किया जाएगा. यह 2011 की जनगणना के आधार पर होंगे.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us